Shreyas Iyer on Vaibhav Sooryavanshi Inning: टीम इंडिया को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ T20I सीरीज में हार के बाद अब जिम्बाब्वे दौरे पर आखिरकार जीत नसीब हुई. हरारे में हुए पहले T20I मैच में भारत ने 7 विकेट से जिम्बाब्वे को हराया. इस मैच में वैभव सूर्यवंशी का तूफान आया और उन्होंने 19 गेंदों में अर्धशतक जड़ा. वैभव की बल्लेबाजी देख फैंस बहुत खुश हुए और अब कप्तान श्रेयस अय्यर का भी 15 साल के युवा बल्लेबाज की पारी को लेकर रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने बताया कि कैसे वैभव के लिए हरारे में बल्लेबाजी आसान थी.
वैभव सूर्यवंशी के अर्धशतक पर अय्यर का बयान
कप्तान श्रेयस अय्यर ने मैच के बाद वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की. इसी बीच उन्होंने बताया कि वैभव को इस पिच पर खेलने का अनुभव है और वो यहां पहले 175 रन जड़ चुके हैं. इसी आत्मविश्वास का फायदा उन्हें पहले T20I में मिला. उन्होंने कहा, ‘वैभव सूर्यवंशी की ओर से शानदार बल्लेबाजी देखने को मिली. वो बिना किसी भय के खेलने वाले युवा खिलाड़ी हैं और जिस तरह से उन्होंने अपनी पारी को आगे बढ़ाया, वो तारीफ के लायक है.’
श्रेयस अय्यर ने आगे कहा, ‘वैभव सूर्यवंशी ने पहले भी यहां पर खेला है और उन्हें पिच के बारे में अच्छे से पता है. उन्होंने यहां अंडर-19 फाइनल में 175 रन बनाए थे. इसी वजह से जब वह मैदान पर उतरे होंगे, तो उनके पास काफी आत्मविश्वास होगा. उन्हें इस तरह खेलते हुए देखकर अच्छा लगा.’
ये भी पढ़ें:- IND vs ZIM: जीत के बाद भी श्रेयस अय्यर के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड, इस मामले में रहे सबसे पीछे
13.2 ओवर में जीती टीम इंडिया
पहले T20I मैच में जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 125 रन स्कोरबोर्ड पर दर्ज किए. टीम इंडिया की ओर से मयंक यादव और प्रिंस यादव ने 2-2 विकेट झटके. जवाब में टीम इंडिया ने अभिषेक शर्मा का विकेट जल्दी गंवा दिया था. हालांकि, वैभव सूर्यवंशी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और 19 गेंदों में 50 रन बनाए. ईशान किशन ने भी 35 रन और कप्तान श्रेयस अय्यर ने नाबाद 28 रन की पारी खेलकर टीम इंडिया को 13.2 ओवर में 7 विकेट से जीत दिलाई.
ये भी पढ़ें:- IND vs ZIM: जिम्बाब्वे पर टूटा वैभव सूर्यवंशी का कहर, भारत ने 7 विकेट से मारी बाजी
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
7 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
8 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
8 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
9 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
9 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
10 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
10 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
11 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines