पाकिस्तान क्रिकेट में एक और बड़े बदलाव के मूड में PCB, टेस्ट के बाद टी20 के भी कप्तान बनेंगे बाबर आजम!

Big Change in Pakistan Cricket: पाकिस्तान क्रिकेट में आने वाले दिनों में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. बाबार आजम को हाल ही में टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया है औऱ अब सामने आ रही जानकारी के अनुसार जल्द ही उनको टी20 टीम की कप्तानी भी मिल सकती है.

AI Generated Image

AI Generated Image

Big Change in Pakistan Cricket: पाकिस्तान क्रिकेट इस समय बेहद ही खराब दौर से गुजर रहा है. टीम को हर फॉर्मेट में लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है. इसे देखते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अब जल्दी ही कुछ बड़े बदलाव कर सकता है. हाल ही में बाबर आजम को पाक टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया है. शान मसूद को हटाकर उन्हें दोबारा जिम्मेदारी सौंपी गई है. सामने आ रही ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार अब बाबर को टी20 टीम की कमान भी मिलने वाली है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड सलमान अली आगा की कप्तानी से बिल्कुल भी खुश नहीं है जिसके तहत बदलाव हो सकता है.

विज्ञापन

पाकिस्तान क्रिकेट में बदलाव की लहर

पाकिस्तान की टीम हर फॉर्मेट में लगातार शर्मनाक प्रदर्शन कर रही है. हाल ही में टीम को बांग्लादेश के हाथों टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद से ही टीम के नेतृत्व पर सवाल खड़े होने लगे थे. आगामी आईसीसी के टूर्नामेंट को ध्यान में रखते हुए पीसीबी टेस्ट के बाद टी20 में भी बाबर आजम को कप्तान बनाना चाहती है. पाकिस्तानी पब्लिकेशन डेली औसाफ की एक रिपोर्ट के अनुसार इसके ऊपर पाक क्रिकेट में गहरा मंथन हो रह है.

विज्ञापन

बाबर आजम का टी20 कप्तानी में रिकॉर्ड

बाबर आजम का टी20 रिकॉर्ड बाकी  पाक कप्तानों से बेहतर रहा है. उन्होंने पाक टीम के लिए 85 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें से टीम ने 48 मैचों में जीत दर्ज की है तो वहीं 29 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है. उनकी कप्तानी में टीम का जीत प्रतिशत 56.47 रहा है. उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में टीम के लिए 145 मुकाबले खेले हैं जिसमें शानदार औसत से बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 4596 रन बनाए हैं. कप्तान के तौर पर उनकी वापसी टीम में नया बदलाव ला सकती है और टीम आईसीसी टूर्नामेंट के साथ-साथ इंटरनेशनल दौरों पर भी दम दिखा सकती है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ