ODI World Cup 2023: भारतीय टीम के लिए नंबर-4 पर बल्लेबाजी करने की समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। फिलहाल विश्व कप 2023 में टीम इंडिया में नबर-4 पर श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी कर रहे हैं लेकिन जो टीम ने सोचा था उस हिसाब से अय्यर इस नंबर पर अपनी भूमिका नहीं निभा रहे हैं।
टूर्नामेंट में श्रेयस अय्यर अभी तक कुछ कमाल नहीं कर पाए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मैच भी एक बार फिर से अय्यर ने टीम को निराश किया और महज 4 रन बनाकर आउट हो गए। अब एक बार से टीम इंडिया के लिए नंबर-4 की पोजीशन चिंता का विषय बन गई है।
ये भी पढ़ें:- World Cup 2023: मोहम्मद शमी ने लिखी इंग्लैंड की हार की कहानी! अब महज 13 मैच में ही हासिल कर ली बड़ी उपलब्धि
भारत के लिए चिंता का विषय नंबर-4 पर बल्लेबाजी
विश्व कप के शुरू होने से पहले ही भारतीय टीम के लिए नंबर चार की समस्या चिंत का विषय बनी हुई है। इंजरी के बाद विश्व कप में नंबर-4 की पोजीशन के लिए श्रेयस अय्यर लौटे। टीम को उनसे काफी उम्मीद थी कि वो इस पोजीशन पर बिल्कुल फिट बैठेंगे, लेकिन जैसा टीम ने सोचा था वैसा हुआ कुछ नहीं। श्रेयस लगातार फ्लॉप साबित हो रहे हैं और शॉट बॉल पर अपना विकेट गवां रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ भी श्रेयस शॉट बॉल पर चलते बने। हर गेंदबाज अब उनकी ये कमजोरी जान चुका हैं।
क्या रोहित करेंगे बदलाव?
श्रेयस अय्यर के लागातर फ्लॉप होने के बाद नंबर-4 की पोजीशन के लिए बदलाव की मांग उठने लगी है। फैंस का मानना है कि, श्रेयस की जगह संजू सैमसन को टीम में नंबर-4 की पोजीशन के लिए शामिल किया जाना चाहिए लेकिन विश्व कप में संजू सैमसन टीम के स्क्वाड में शामिल नहीं हैं।
लेकिन इस पोजीशन के लिए अब रोहित शर्मा ईशान किशन के नाम पर विचार कर सकते हैं ईशान अच्छी फॉर्म में भी है और वो टीम स्क्वाड में भी शामिल हैं। विश्व कप के शुरुआती मैचों में शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में ईशान किशन को खिलाया गया था। ईशान नंबर-4 पर भी बल्लेबाजी कर सकते हैं। ऐसे में इस पोजीशन के लिए श्रेयस की जगह ईशान अच्छा ऑप्शन हो सकते हैं।
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
17 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
50 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines