Shreyas Iyer Record Century, IND vs NZ: भारतीय टीम के लिए नंबर 4 की समस्या पिछले कई सालों से बनी हुई थी। साल 2019 के वर्ल्ड कप में मिली हार के पीछे भी यह एक प्रमुख कारण था। लेकिन अब श्रेयस अय्यर ने मौजूदा वर्ल्ड कप 2023 में इस समस्या को दूर कर दिया है। उन्होंने इस टूर्नामेंट में लगातार अपना दूसरा शतक ठोका और इसी के साथ वह 500 से ऊपर रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज भी विराट और रोहित के बाद बने। उन्होंने आखिरी लीग मैच में नीदरलैंड को धोया था। अब सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ भी उन्होंने बेहतरीन शतक जड़ा।
70 गेंदों पर आई 105 रन की पारी से अय्यर ने पांच बड़े रिकॉर्ड भी बना लिए। इस पारी में अय्यर ने कुल 4 चौके और आठ छक्के लगाए। उन्होंनो कीवी गेंदबाजों की जमकर खबर ली। पिछले मैच में नीदरलैंड के खिलाफ भी अय्यर ने 94 गेंदों पर 128 रन बनाए थे। उनका साथ ही लगातार चौथे मैच में यह फिफ्टी प्लस स्कोर भी था। वहीं वह लगातार दो शतक लगाकर भी वर्ल्ड कप के खास रिकॉर्ड की लिस्ट में शामिल हो गए। आइए अब जानते हैं एक-एक करके वो पांचों रिकॉर्ड जो अय्यर ने इस पारी में बनाए:-
यह भी पढ़ें:- विराट के 50वें शतक पर सचिन ने किया रिएक्ट, अपना रिकॉर्ड टूटने पर सुनाई 15 साल पुरानी कहानी
1- एक वर्ल्ड कप पारी में सबसे ज्यादा छक्के
- 8 – श्रेयस अय्यर vs न्यूजीलैंड, मुंबई (वानखेड़े), 2023
- 7 – सौरव गांगुली vs श्रीलंका, टॉन्टन , 1999
- 7 – युवराज सिंह vs बरमूडा, पोर्ट ऑफ स्पेन, 2007
- 6 – कपिल देवन vs जिम्बाब्वे, टर्नब्रिज वेल्स, 1983
- 6 – रोहित शर्मा vs पाकिस्तान, अहमदाबाद, 2023
- 6 – श्रेयस अय्यर vs श्रीलंका, मुंबई (वानखेड़े), 2023
2- वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक (भारतीय)
- 62 – केएल राहुल vs नीदरलैंड, 2023
- 63 – रोहित शर्मा vs अफगानिस्तान, 2023
- 67 – श्रेयस अय्यर vs न्यूजीलैंड, 2023
- 81 – वीरेंद्र सहवाग vs बरमूडा, 2007
- 83 – विराट कोहली vs बांग्लादेश, 2011
3- भारत के लिए वर्ल्ड कप में लगातार 2 या उससे ज्यादा शतक
- 3 – रोहित शर्मा (2019)
- 2 – राहुल द्रविड़ (1999)
- 2* – श्रेयस अय्यर (2023)
यह भी पढ़ें:- IND vs NZ: विराट कोहली ने ODI में पूरा किया शतकों का पचासा, एक पारी में तोड़ दिए सचिन तेंदुलकर के 3 बड़े रिकॉर्ड
4- वर्ल्ड कप के एक एडीशन में नंबर 4 या उससे नीचे सबसे ज्यादा रन
- 526* – श्रेयस अय्यर (2023)
- 499 – स्कॉट स्टायरिस (2007)
- 482 – एबी डिविलियर्स (2015)
- 465 – बेन स्टोक्स (2019)
- 456 – मार्टिन क्रो (1992)
5- वर्ल्ड कप में लगातार सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर
- 5 – विराट कोहली (2019)
- 4 – सचिन तेंदुलकर (1996)
- 4 – सचिन तेंदुलकर (2003)
- 4 – नवजोत सिंह सिद्धू (1987)
- 4 – श्रेयस अय्यर (2023
संबंधित खबरें
250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
53 mins agoरोहित-विराट फैंस के लिए बड़ी खबर, IND vs SL मैच दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट
1 hr agoभारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
3 hrs agoCSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
3 hrs agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
11 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
12 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
12 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
13 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
13 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines