Shree Charani 50 T20I Wickets: महिला एशिया कप 2026 में भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबला खेला गया. भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया. भारत की ओर से बल्लेबाजी में शेफाली वर्मा ने अर्धशतकीय पारी खेली. उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज ऐसा कारनामा नहीं कर पाया. इसके अलावा श्री चरणी ने गेंदबाजी में अपने नाम बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली. वह सबसे कम उम्र में टी-20आई में 50 विकेट पूरे करने वाली दूसरी भारतीय खिलाड़ी बनीं. उन्होंने स्पेशल क्लब में अपनी जगह बनाई हैं.
श्री चरणी का बड़ा कारनामा
श्री चरणी टी-20आई में सबसे कम उम्र में 50 विकेट लेने वाली दूसरी भारतीय खिलाड़ी बनी हैं, जबकि दुनिया की चौथी खिलाड़ी के रूप में उन्होंने स्पेशल क्लब में जगह बनाई है. सबसे कम उम्र में 50 विकेट लेने का रिकॉर्ड सोफी एक्लेस्टोन के नाम है. उन्होंने 20 साल 300 दिन में ये करानामा किया था. वहीं, दूसरे नंबर पर 20 साल 334 दिन में ये कारनामा भारत की राधा यादव ने किया था. तीसरे नंबर पर लिस्ट में न्यूजीलैंड की अमेलिया केर हैं. उन्होंने 21 साल 354 दिन में ये उपलब्धि हासिल की थी.
चौथे नंबर पर 22 साल 37 दिनों के साथ श्री चरणी हैं. बांग्लादेश के खिलाफ एक विकेट लेकर उन्होंने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा दिया है. पांचवें नंबर पर वेस्टइंडीज की स्टेफनी टेलर हैं. उन्होंने 22 साल 135 दिन में ये उपलब्धि अपने नाम की थी. वहीं, छठे स्थान पर दीप्ति शर्मा का नाम है. उन्होंने 22 साल 187 दिन में ये मुकाम हासिल किया.
महिला T20I में सबसे कम उम्र में 50 विकेट (फुल मेंबर टीमें)
20 साल 300 दिन – सोफी एक्लेस्टोन (ENG)
20 साल 334 दिन – राधा यादव (IND)
21 साल 354 दिन – अमेलिया केर (NZ)
22 साल 37 दिन – श्री चरणी (IND)
22 साल 135 दिन – स्टेफनी टेलर (WI)
22 साल 187 दिन – दीप्ति शर्मा (IND)
ये भी पढ़ें: IPL 2027 को लेकर CSK से जुड़ी 4 बड़ी अपडेट आई सामने
दीप्ति शर्मा-श्री चरणी का शानदार प्रदर्शन
दीप्ति शर्मा को बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मैच में बल्ले के साथ खासा कमाल करने का मौका नहीं मिला. उन्होंने 6 गेंदों में 13 रनों की पारी खेली, जिसमें 1 चौका और 1 छक्का शामिल थे. लेकिन गेंदबाजी में उन्होंने कमाल कर दिया. उन्होंने अपने 4 ओवर के स्पेल में बांग्लादेशी खिलाड़ियों को खूब परेशान किया और 26 रन खर्च कर 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बना लिया. उन्होंने 6.50 की इकोनॉमी रेट के साथ रन खर्च किए, वहीं श्री चरणी ने 4 ओवरों में मात्र 14 रन खर्च करके 1 विकेट झटका. नंदनी शर्मा ने भी 2 विकेट लिए.
मैच की बात करें तो भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 149/6 रन बनाए थे, जिसके जवाब में बांग्लादेश ने 20 ओवर में 109/7 रनों पर सिमट गई. भारत ने 40 रनों से मुकाबला जीतकर फाइनल का टिकट कटा लिया.
ये भी पढ़ें: इंग्लैंड दौरे पर 2 पाकिस्तानी खिलाडियों के जब्त, अब साइबर क्राइम एजेंसी करेगी पूछताछ, रिपोर्ट में हुआ खुलासा
संबंधित खबरें
WTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
23 mins agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
36 mins agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
55 mins agoहैमिल्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच रिपोर्ट
1 hr agoआखिरी मैच में हो गए फेल, तो टीम से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ 5वां T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें T20I में भारत की संभावित प्लेइंग-11
2 hrs agoजडेजा का वनडे करियर हुआ खत्म? पुजारा ने बताया क्यों नहीं मिलेगी जगह
2 hrs agoसूर्यवंशी को घर भेज दो… युवा बल्लेबाज को जगह ना मिलने भड़के आकाश चोपड़ा
3 hrs agoबिना खेले भारत को WTC Points Table में हुआ फायदा, इस नंबर पर पहुंची टीम
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines