ODI World Cup 2023. वर्ल्ड कप 2023 का 23वां मैच दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच मुंबई में जारी है। इस मुकाबले में बांग्लादेशी टीम के लिए कुछ भी अच्छा साबित होता हुआ नजर नहीं आ रहा है। टीम के गेंदबाज पहले गेंदबाजी के दौरान विपक्षी टीम को छोटे लक्ष्य पर रोकने में नाकामयाब रहे। वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए बल्लेबाजों ने भी निराश किया है। 383 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश ने अपने पांच बड़े विकेट 58 रन पर गंवा दिए हैं। टीम के लिए मौजूदा समय में क्रीज पर महमूदुल्लाह और मेहदी हसन मेराज मौजूद हैं और विपक्षी गेंदबाजों से जूझ रहे हैं।
मैदान में शोरफुल इस्लाम बने ऋतिक रोशन:
मैच के दौरान बांग्लादेशी गेंदबाज शोरफुल इस्लाम को विकेट चटकाने के बाद एक अलग ही अंदाज में जश्न मनाते हुए देखा गया। दरअसल, विपक्षी टीम को पहला झटका रीजा हेंड्रिक्स के रूप में शोरफुल इस्लाम ने दिया। इसके बाद वह बीच मैदान में बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की तरह डांस करने लगे। शोरफुल को ऋतिक रोशन के ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कहो न प्यार है’ के सुपरहिट गाने ‘एक पल का जीना’ का कॉपी करते हुए देखा गया।
यह भी पढ़ें- पॉल वल्थाटी पर टूटा गमों का पहाड़, आग में झुलसकर बहन और भांजे की हुई मौत
बांग्लादेश के खिलाफ सस्ते में पवेलियन लौटे हेंड्रिक्स:
अफ्रीकी सलामी बल्लेबाज रीजा हेंड्रिक्स का बल्ला बांग्लादेश के खिलाफ बिल्कुल खामोश रहा। वह पारी का आगाज करते हुए 19 गेंद में केवल 12 रन बनाकर शोरफुल की गेंद पर बोल्ड हो गए। इस बीच उनके बल्ले से केवल एक चौका निकला।
शोरफुल इस्लाम भी रहे काफी महंगे:
मैच के दौरान शोरफुल इस्लाम को जरूर एक सफलता हाथ लगी, लेकिन वह अपनी टीम के लिए मुस्तफिजुर रहमान के साथ संयुक्त रूप से सर्वाधिक रन खर्च करने वाले पहले गेंदबाज रहे। दोनों गेंदबाजों ने अपने नौ-नौ ओवरों के स्पेल में 8.44 की इकोनॉमी से क्रमशः 76-76 रन खर्च किए।
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
1 hr agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
1 hr agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
2 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
3 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
3 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
3 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
4 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
4 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
4 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines