News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read MoreODI World Cup 2023. वर्ल्ड कप 2023 का 23वां मैच दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच मुंबई में जारी है। इस मुकाबले में बांग्लादेशी टीम के लिए कुछ भी अच्छा साबित होता हुआ नजर नहीं आ रहा है। टीम के गेंदबाज पहले गेंदबाजी के दौरान विपक्षी टीम को छोटे लक्ष्य पर रोकने में नाकामयाब रहे। वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए बल्लेबाजों ने भी निराश किया है। 383 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश ने अपने पांच बड़े विकेट 58 रन पर गंवा दिए हैं। टीम के लिए मौजूदा समय में क्रीज पर महमूदुल्लाह और मेहदी हसन मेराज मौजूद हैं और विपक्षी गेंदबाजों से जूझ रहे हैं।
मैच के दौरान बांग्लादेशी गेंदबाज शोरफुल इस्लाम को विकेट चटकाने के बाद एक अलग ही अंदाज में जश्न मनाते हुए देखा गया। दरअसल, विपक्षी टीम को पहला झटका रीजा हेंड्रिक्स के रूप में शोरफुल इस्लाम ने दिया। इसके बाद वह बीच मैदान में बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की तरह डांस करने लगे। शोरफुल को ऋतिक रोशन के ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कहो न प्यार है’ के सुपरहिट गाने ‘एक पल का जीना’ का कॉपी करते हुए देखा गया।
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें- पॉल वल्थाटी पर टूटा गमों का पहाड़, आग में झुलसकर बहन और भांजे की हुई मौत
अफ्रीकी सलामी बल्लेबाज रीजा हेंड्रिक्स का बल्ला बांग्लादेश के खिलाफ बिल्कुल खामोश रहा। वह पारी का आगाज करते हुए 19 गेंद में केवल 12 रन बनाकर शोरफुल की गेंद पर बोल्ड हो गए। इस बीच उनके बल्ले से केवल एक चौका निकला।
मैच के दौरान शोरफुल इस्लाम को जरूर एक सफलता हाथ लगी, लेकिन वह अपनी टीम के लिए मुस्तफिजुर रहमान के साथ संयुक्त रूप से सर्वाधिक रन खर्च करने वाले पहले गेंदबाज रहे। दोनों गेंदबाजों ने अपने नौ-नौ ओवरों के स्पेल में 8.44 की इकोनॉमी से क्रमशः 76-76 रन खर्च किए।
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।