How did Shoaib Malik and Sania Mirza Meet Each Other? पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक और देश की पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा एक बार से सुर्खियों में हैं। खबरें ऐसी आ रही हैं कि उन्होंने फिर से अलग होने का फैसला लिया है। फिलहाल इस बात में कितनी सच्चाई है इस खबर की पुष्टि तो नहीं हो पाई है, लेकिन जब से ये खबर सामने आई है कि सानिया मिर्जा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शोएब मलिक की सारी तस्वीरें डिलीट कर दी हैं। तब से कयासों का दौर फिर से चालू हो गया है।
कैसे पहली बार एक दूसरे के करीब आए शोएब और सानिया?
हर किसी को यह जानने की बेहद उत्सुकता रहती है कि आखिर शोएब मलिक और सानिया मिर्जा कैसे एक दूसरे के करीब आए। अगर आपका भी यही सवाल है तो उसका जवाब हम लेकर आए हैं। शोएब और सानिया पहले से ही एक दूसरे को जानते थे। क्योंकि दोनों ही अपने-अपने खेलों में अपने देश का प्रतिनिधित्व करते थे।
यह भी पढ़ें- पापा की फिटनेस ‘माशाल्लाह’, बेटे को लोग बुलाते हैं आलू, लड्डू और हाथी
उस दौरान शोएब मलिक जहां पाकिस्तान की तरफ से इंटरनेशनल क्रिकेट में शिरकत करते थे। वहीं, सानिया मिर्जा भारत की तरफ से टेनिस में जलवा बिखेर रही थीं। इन दोनों खिलाड़ियों की पहली मुलाकात साल 2004 में हुई। वह पहली बार होबार्ट स्थित एक रेस्तरां में आमने-सामने हुए, लेकिन यह मुलाकात महज दो मिनट की रही।
इसके बाद दूसरी मुलाकात उनकी टेनिस कोर्ट में हुई। दरअसल, सानिया मिर्जा अपने एक मुकाबले में व्यस्त थीं। इस दौरान मलिक पूर्व क्रिकेटर वकार यूनुस के साथ उनका खेल देखने पहुंचे थे, जो भारतीय टेनिस स्टार को खूब भाया। हालांकि, इन दोनों मुलाकातों के बावजूद वह करीब नहीं आए। तीसरी बार जब वह मिले तो उन्हें लगा कि वह एक दूसरे के लिए बने हुए हैं। इसके बाद उन्होंने जल्द शादी करने का फैसला लिया।
2010 में हुई शादी:
शोएब मलिक, सानिया मिर्जा का हाथ थामने के लिय भारत आए थे। उन्होंने धूमधाम से अप्रैल 2010 में शादी रचाई। इस शादी का गवाह हैदराबाद स्थित ताज होटल बना। मौजूदा समय में उनका एक बच्चा है। क्यूट कपल्स ने अपने बच्चे का नाम इजहान रखा है।
संबंधित खबरें
जीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
13 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
13 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
47 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
2 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines