Shoaib Malik 13 Thousand T20 Runs After Third Marriage Sana Javed Sania Mirza Divorce (Image- Social Media, X)
---विज्ञापन---
Shoaib Malik Major Milestone T20 Cricket: 20 जनवरी की सुबह से ही पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक की तीसरी शादी चर्चा में है। क्रिकेटर ने भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से अलग होकर पाक एक्ट्रेस सना जावेद से शादी कर ली। दिनभर शोएब मलिक की शादी, सानिया मिर्जा से उनका तलाक सबकुछ सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। मीडिया में अलग-अलग बातें हो रही थीं उसी बीच दिन ढलते-ढलते शोएब मलिक ने क्रिकेट के मैदान से भी एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। अपनी तीसरी शादी और सानिया मिर्जा से अलग होने के बाद उन्होंने टी20 क्रिकेट में इतिहास रच दिया।
शोएब मलिक का बड़ा कारनामा
शोएब मलिक ने शनिवार सुबह ही अपनी शादी की तस्वीर शेयर की थी। वहीं दोपहर में वह बांग्लादेश प्रीमियर लीग में खेलते नजर आए। यहां अपनी टीम फॉर्च्यून बारिशल के लिए उन्होंने उपयोगी योगदान दिया। साथ ही उन्होंने टी20 क्रिकेट में बड़ा कारनामा भी किया। इस मैच से पहले उनके नाम 12993 टी20 रन दर्ज थे। इस मैच में नाबाद 17 रन बनाकर उन्होंने 13 हजार टी20 रनों का आंकड़ा पार किया। वह दुनिया के दूसरे ऐसे बल्लेबाज बने जिन्होंने 13 हजार रन बनाए। उनसे पहले सिर्फ क्रिस गेल ने ऐसा किया था।
टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी