हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

World Cup 2023: 'भारत को कोई नहीं रोक सकता,' शोएब अख्तर ने टीम इंडिया की जीत के बाद दिया रिएक्शन

World Cup 2023: भारत ने श्रीलंका को 302 रनों से हराकर सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है। भारतीय टीम की जीत के बाद शोएब अख्तर ने रिएक्शन दिया।

विज्ञापन
Shoaib Akhtar Reaction Team India Reaches Final (Image Credit- Youtube, Twitter)

World Cup 2023: भारतीय टीम ने श्रीलंका को वर्ल्ड कप 2023 के 33वें मुकाबले में 302 रनों से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ भारत ने सेमीफाइनल में भी जगह बना ली है। भारत की जीत के बाद जहां टीम इंडिया के कई पूर्व क्रिकेटर शानदार रिएक्शन दे रहे हैं। वहीं उसी बीच पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज शोएब अख्तर के रिएक्शन ने सभी भारतीयों को खुश कर दिया होगा। उनके रिएक्शन ने महफिल लूट ली। अख्तर ने भारत की जीत के बाद अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो शेयर किया और भारत के इस बार वर्ल्ड कप जीतने पर भविष्यवाणी कर दी। उन्होंने कहा, भारत को कोई नहीं रोक सकता है।

कोई नहीं है टक्कर में…!

भारतीय टीम जिस तरह से इस वर्ल्ड कप में खेल रही है, उसे देखते हुए शोएब अख्तर ने मेन इन ब्लू की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि, टीम इंडिया इस वक्त जो क्रिकेट खेल रही है साफ पता चल रहा है कि वह वर्ल्ड कप जीतने जा रही है। उन्होंने कहा कि, अब आगे भगवान की कुछ भी मर्जी हो लेकिन फिलहाल भारत को कोई नहीं रोक सकता है। उन्होंने टीम इंडिया के गेंदबाजों की भी तारीफ की। वह बोले कि, खासतौर से मैं मोहम्मद शमी के लिए बहुत खुश हूं। टीम इंडिया इस वक्त शानदार क्रिकेट खेल रही है।

यह भी पढ़ें:- Mohammad Shami ने वर्ल्ड कप में कर दिया बड़ा कारनामा, बन गए टीम इंडिया के नंबर 1 गेंदबाज 

विज्ञापन

वर्ल्ड कप की सबसे बड़ी जीत

टीम इंडिया ने श्रीलंका को 302 रनों से मात दी। वनडे वर्ल्ड कप इतिहास में टीम इंडिया की यह सबसे बड़ी और ओवरऑल दूसरी सबसे बड़ी जीत रही। इसी साल ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड के खिलाफ 309 रनों की सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी। भारत के 357 रनों के जवाब में लंका की टीम 55 रनों पर ढेर हो गई। वनडे क्रिकेट में भारत की यह दूसरी सबसे बड़ी और चौथी ओवरऑल सबसे बड़ी जीत रही। इस जीत से टीम इंडिया 14 अंकों के साथ टॉप पर आ गई है।

यह भी पढ़ें:- World Cup 2023: सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, जीत के साथ चार टीमों को किया बाहर; पढ़ें पूरा समीकरण

विज्ञापन

लगातार चौथी बार सेमीफाइनल में भारत

टीम इंडिया अब सेमीफाइनल में भी इसी के साथ पहुंच गई है। मेन इन ब्लू लगातार चौथी बार सेमीफाइनल में पहुंचे हैं। 2011 में टीम चैंपियन बनी थी, फिर 2015 और 2019 में टीम को सेमीफाइनल में हार मिली। उसके बाद अब लगातार चौथी बार भारत ने सेमीफाइनल में जगह बनाई है। टीम इंडिया के अभी आखिरी दो लीग मैच बाकी हैं जिन्हें जीतकर रोहित ब्रिगेड टॉप पोजीशन पर बनी रहना चाहेगी। अगला मुकाबला 5 नवंबर को साउथ अफ्रीका के साथ होना है। फिर 12 नवंबर को नीदरलैंड के खिलाफ आखिरी लीग मैच होगा। सेमीफाइनल मुकाबले 15 और 16 नवंबर को होंगे। देखना होगा टीम इंडिया किससे भिड़ती है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola