Shikhar Dhawan’s 38th Birthday: भारतीय क्रिकेट टीम के धुरंधर सलामी बल्लेबाज शिखर धवन आज (5 दिसंबर) अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म आज ही के दिन 5 दिसंबर साल 1985 में राजधानी दिल्ली में हुआ था। बढ़ती उम्र के चलते धवन फिलहाल भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। हालांकि, उन्होंने वापसी की उम्मीद नहीं छोड़ी है।
धवन को बचपन से ही क्रिकेट में काफी दिलचस्पी थी। उन्होंने महज 12 साल की उम्र से क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। क्रिकेट की शुरुआती बारीकियां उन्हें अपने बचपन के कोच तारक सिन्हा से प्राप्त हुई। फिर इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा। मैदान में लगातार वह मेहनत करते रहे और आगे बढ़ते रहे।
धवन को उनके साथी खिलाड़ी प्यार से ‘गब्बर’ उपनाम से भी पुकारते हैं। उन्होंने दिल्ली के लिए अपना प्रथम श्रेणी मुकाबला साल 2004 में खेला था। वहीं भारतीय जर्सी में उतरने का मौका उन्हें पहली बार वनडे फॉर्मेट के जरिए साल 2010 में मिला। डेब्यू मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा और दो गेंद में बिना खाता खोले आउट हो गए।
हालांकि, यह तुफान से पहले की खामोशी थी। धवन ने इस नाकामयाबी को पीछे छोड़ते हुए आगे के मुकाबले में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किए। इस बीच वह लंबे समय तक भारतीय टीम के प्रमुख सलामी बल्लेबाज भी बने रहे।
धवन के जीवन में चल रहा है भूचाल:
धवन के जीवन में फिलहाल भूचाल आया हुआ है। दरअसल, वह पिछले काफी समय से भारतीय टीम में वापसी के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन बढ़ती उम्र के चलते उन्हें टीम से नजरअंदाज किया जा रहा है। इसके अलावा हाल ही में उनका आयशा मुखर्जी के साथ तलाक भी हुआ है।
बता दें आयशा ऑस्ट्रेलियाई मूल की नागरिक हैं। धवन और आयशा ने एक दूसरे को लंबे समय तक डेट करने के बाद शादी का फैसला लिया था। हालांकि, बाद में आपसी रिश्ते अच्छे नहीं होने की वजह से उन्होंने अपने आठ साल के रिश्ते को विराम देने का फैसला लिया।
क्यूट कपल्स का एक बेटा भी है, जिसका नाम जोरावर है। धवन और आयशा के जैसे भी रिश्ते हो लेकिन वह अपने बच्चे के लिए हमेशा एक साथ आते रहते हैं।
धवन का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर:
बात करें धवन के इंटरनेशनल क्रिकेट करियर के बारे में तो उन्होंने ब्लू टीम के लिए अबतक कुल 269 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। इस बीच उनके बल्ले से 288 पारियों में 10867 रन निकले हैं। धवन के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 24 शतक और 55 अर्धशतक दर्ज है।
संबंधित खबरें
LIVE: टीम इंडिया ने जीता टॉस, न्यूजीलैंड को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
47 mins agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
8 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
9 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
9 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
10 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
10 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
11 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
11 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
11 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines