Shikhar dhawan Birthday Celebrations: टीम इंडिया इस वक्त बांग्लादेश दौरे पर है। टीम इंडिया तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला हार चुकी है। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने बीते दिन यानी 5 दिसंबर को अपना 37वां बर्थडे मनाया। टीम इंडिया ने धवन के बर्थडे को यादगार बनाते हुए शानदार सेलिब्रेशन दिया।
टीम इंडिया के बाएं हाथ के बल्लेबाज शिखर धवन ने अपने जन्मदिन के जश्न का वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया। धवन ने वीडियो का कैप्शन लिखा कि ‘टीम इंडिया के साथ बर्थ-डे सेलिब्रेशन।’
और पढ़िए – PAK vs ENG: पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका…इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज से बाहर हुआ घातक गेंदबाज
शिखर धवन ने शेयर किया वीडियो
धवन द्वारा शेयर किए गए वीडियो में केएल राहुल, दीपक चाहर, मोहम्मद सिराज, राहुल द्रविड़ और वॉशिंगटन सुंदर शामिल हुए। कोच राहुल द्रविड़ भी दिखे। केक कटिंग के दौरान कोच द्रविड़ ताली बजाते दिखाई दे रहे हैं, वहीं दीपक चाहर धवन के चेहरे पर केल लगा रहे हैं। ईशान किशन भी मस्ती कर दिखे।
और पढ़िए – ‘World Cup 2023 में वे इंडिया के लिए कर सकते हैं ओपनिंग’ इस खिलाड़ी के मुरीद हुए युवराज सिंह, कर दी बड़ी भविष्यवाणी
शिखर धवन के बर्थडे सेलिब्रेशन में विराट-रोहित नजर नहीं आए
शिखर धवन के बर्थडे सेलिब्रेशन के वीडियो में दो बड़े खिलाड़ी नजर नहीं आए। यह खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली हैं। हालांकि विराट कोहली ने धवन के साथ वाली तस्वीर को इंस्टाग्राम स्टोरी (Instagram Story) बनाया। कोहली ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, प्रफुल्लित रहें और ईश्वर का आशीर्वाद बना रहे।
https://twitter.com/BCCI/status/1600068524814536710?s=20&t=MbVcvN80XMje6sgO_5B0nw
शिखर धवन का क्रिकेट करियर
आपको बता दें कि शिखर धवन ने 20 अक्टूबर 2010 को विशाखापत्तनम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैच से अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी। टीम इंडिया के लिए शिखर धवन ने अब तक 34 टेस्ट, 165 वनडे और 68 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। उन्होंने टेस्ट में 40.61 के औसत से 2315 रन, वनडे में 44.61 के औसत से 6782 और टी20 इंटरनेशनल में 27.92 के औसत से 1759 रन बनाए हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
2 hrs agoLIVE: टीम इंडिया को मिली आठवीं सफलता, न्यूजीलैंड की बढ़ी मुश्किलें
3 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
11 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
12 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
13 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
14 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines