नई दिल्ली: जहां एक ओर ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत में बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज खेल रही है तो वहीं दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे घरेलू टूर्नामेंट में क्रिकेट के दिलचस्प नजारे सामने आ रहे हैं। एक ऐसा ही नजारा शेफील्ड शील्ड सीरीज के तहत वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया और तस्मानिया के बीच खेले जा रहे मुकाबले में सामने आया है। यहां ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान टिम पेन ने विकेट के पीछे इतना जबर्दस्त कैच लपका कि क्रिकेटप्रेमियों ने दांतों तले अंगुली दबा ली।
टिम पेन ने बाईं ओर लगाई छलांग और पकड़ लिया कैच
ये नजारा वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया की पारी के दौरान नजर आया। पहले बल्लेबाजी करने उतरे ओपनर कैमरन बेनक्रॉफ्ट 1 रन बनाकर खेल रहे थे। जैसे ही जैक्सन बर्ड ने इस ओवर की पांचवीं गेंद डाली, कैमरन ने इस पर ड्राइव मारने की कोशिश की, लेकिन वे चूके और बॉल बल्ले का किनारा लेते हुए विकेट के पीछे उड़ गई। बॉल को अपने से दूर जाता देख टिम पेन ने बाईं ओर छलांग लगाई और बाएं हाथ से इतना शानदार कैच पकड़ा कि सब दंग रह गए। कैमरन को शानदार फील्डिंग के चलते महज 1 रन पर पवेलियन लौटना पड़ा।
और पढ़िए –IPL 2023: 4K में मिलेगा आईपीएल के मैचों का मजा, फ्री में ऐसे उठा पाएंगे लुत्फ
https://twitter.com/cricketcomau/status/1627842847239176197?cxt=HHwWioDQvbycoZctAAAA
जोश इंगलिस ने ठोकी शानदार सेंचुरी
मैच के स्कोर की बात करें तो पहले दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया 88 ओवर में 300 रनों पर आउट हो गई। जोश इंगलिस ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सेंचुरी ठोकी। उन्होंने 134 गेंदों में 13 चौके ठोक 116 रन जड़े। वहीं तस्मानिया के गेंदबाज जेक्सन बर्ड ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 22 ओवर में 51 रन देकर 4 विकेट चटकाए। जबकि ब्यू वेबस्टर ने 16 ओवर में 77 रन देकर 3 विकेट निकाले। स्टंप्स तक तस्मानिया का एक विकेट 5 रन पर गिर चुका है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
5 mins agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
8 mins agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
57 mins agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
1 hr agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
1 hr agoLIVE: भारत को मिली पहली सफलता, अक्षर पटेल ने ज्वेल एंड्रयू को भेजा पवेलियन
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
2 hrs agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
2 hrs ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines