---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IPL 2024: शशांक सिंह को खरीदने पर पंजाब किंग्स आखिर क्यों हुई थी कंफ्यूज? फ्रेंचाइजी ने दिया जवाब

IPL 2024: शशांक सिंह को गलती से खरीदने वाली खबरों पर पंजाब किंग्स ने किया साफ। ट्वीट करके सच्चाई बताई। शशांक को पहले से ही खरीदना चाहती थी।

---खबर नीचे जारी है---

IPL 2024: आईपीएल 2024 ऑक्शन के दौरान कई बार खिलाड़ियों के नामों को लेकर कंफ्यूजन हुआ था। ऐसा ही कंफ्यूजन पंजाब किंग्स को हुआ था जब उन्होंने शशांक सिंह को खरीदा था। जिसके बाद रिपोर्ट्स सामने आई थी कि पंजाब किंग्स ने गलती से शशांक सिंह को खरीद लिया। लेकिन अब इस सभी बातों का पंजाब किंग्स ने खंडन कर दिया है।

ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने कुल 8 खिलाड़ियों को खरीदा। जिसमें 6 भारतीय और 2 विदेशी खिलाड़ी शामिल है। शशांक सिंह पर बोली लगाने के बाद अफवाहे उड़ने लगी थी कि पंजाब किंग्स ने शशांक सिंह को गलती से खरीद लिया है।

शशांक को लेकर क्या था कंफ्यूजन

जब ऑक्शन के दौरान 32 वर्षीय ऑलराउंडर शशांक सिंह का नाम आया तो पंजाब किंग्स की मालिक प्रीति जिंटा से गलती से चप्पू उठ गया। इस दौरान किसी और फ्रेंचाइजी ने शशांक पर बोली नहीं लगाई थी। इसके बाद पंजाब किंग्स की मालिक प्रीति जिंटा ने नीलामीकर्ता मलिका सागर के साथ कुछ बातचीत की। हालांकि इसके बाद सहमति बनी और पंजाब किंग्स ने शशांक सिंह को बेस प्राइस 20 लाख में ही खरीद लिया।

ये भी पढ़ें:- IPL 2024: ‘कोहली ऑक्शन का हिस्सा हों तो लगेगी 40 से 42 करोड़ की बोली’, पूर्व क्रिकेटर की प्रतिक्रिया

---खबर नीचे जारी है---

अब इसको लेकर पंजाब किंग्स ने जवाब दिया है। पंजाब किंग्स ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर करके लिखा कि एक ही नाम के दो खिलाड़ी होने के साथ थोड़ा कंफ्यूजन हो गया था।

---खबर नीचे जारी है---

---खबर नीचे जारी है---

लेकिन शशांक सिंह पंजाब किंग्स की टारगेट लिस्ट में थे और वो पहले से ही उनको खरीदना चाहते थे। पंजाब किंग्स ने बताया कि हमें उन्हें अपने साथ पाकर और हमारी सफलता में उनका योगदान देखकर बहुत खुशी हो रही है। इसके बाद शशांक सिंह ने भी अपना पक्ष रखते हुए लिखा कि यह सब बढ़िया है, मुझ पर भरोसा करने के लिए धन्यवाद।

 

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Dec 20, 2023 08:04 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola