Shashank Singh Bold Claim: 2026 का टी20 वर्ल्ड कप भारत और श्रीलंका में होने वाला है. फरवरी-मार्च में ये प्रतियोगिता होगी और टीम इंडिया इसे जीतने के लिए फेवरेट नजर आ रही है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में हाल ही में भारतीय टीम ने एशिया कप 2025 की ट्रॉफी अपने नाम की. इस समय भारत में कई सारे टी20 स्पेशलिस्ट हैं, जो टीम में जगह नहीं बना पा रहे हैं. इसी बीच पंजाब किंग्स के खिलाड़ी और प्रीति जिंटा के चहेते शशांक सिंह ने बड़ा दावा ठोक दिया है. उन्हें लगता है कि वो ये टूर्नामेंट खेलेंगे.
‘मैं 2026 वर्ल्ड कप खेलूंगा…’
शशांक सिंह ने हाल ही में ईएसपीएन क्रिकइन्फो से बात की. इसी बीच उन्होंने सूर्यकुमार यादव और प्रवीण तांबे का उदाहरण दिया. उन्होंने कहा कि क्रिकेट में कुछ भी हो सकता है. उन्होंने हुंकार भरते हुए कह दिया कि वो न सिर्फ 2026 का वर्ल्ड कप खेलेंगे, बल्कि टीम को मैचों में जीत भी दिलाएंगे. उन्होंने कहा, ‘मैं एक भविष्यवाणी करूंगा. भारत में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में मैं खेलूंगा और टीम को मैच भी जीताकर दूंगा. मुझे नहीं पता कि ये कैसे होगा लेकिन मुझे भरोसा है कि ऐसा होगा.’
शशांक ने आगे कहा, ‘सूर्यकुमार यादव ने अपनी पहली पारी में जोफ्रा आर्चर को छक्का जड़ा था और अब वो भारतीय टीम के कप्तान हैं. इसके अलावा प्रवीण तांबे हैं. उन्होंने भारत के लिए नहीं खेला लेकिन 41 साल की उम्र में अपना IPL डेब्यू किया. क्या आप ये सोच सकते हैं?”
ये भी पढ़ें:- ‘हमारे गेंदबाजों को इतनी बुरी तरह मत मारो’, ब्रायन लारा ने टीम इंडिया की ‘रन मशीन’ से की अपील
क्या शशांक को मिल पाएगा मौका?
अभी टीम इंडिया में काफी कंपटीशन है और शशांक के लिए जगह बनाना आसान नहीं होगा. हालांकि, उनका IPL में रिकॉर्ड काफी अच्छा है. उन्होंने अब तक पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए इंडियन प्रीमियर लीग में खेला है. वो कुल 41 मैचों का हिस्सा रहे हैं और उन्होंने 33 पारियों में 773 रन बनाए हैं. 14 बार वो नॉट आउट रहे हैं और उन्होंने 40.68 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है. शशांक ने IPL में 5 अर्धशतक भी जड़े हैं. घरेलू सीजन में अगर वो धमाकेदार प्रदर्शन करते हैं, तो उनकी किस्मत खुल सकती है.
ये भी पढ़ें:- ‘2027 का वर्ल्ड कप जीतना है, ऑस्ट्रेलिया को कूट देना’, फैन ने लगाई रोहित से गुहार, VIDEO वायरल
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
2 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
4 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
4 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
5 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
5 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
6 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
6 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
6 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
7 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines