Shardul Thakur: टीम इंडिया के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर मौजूदा समय में विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में मुंबई क्रिकेट टीम की कप्तानी करते हुए नजर आने वाले हैं. इस बड़े टूर्नामेंट से पहले शार्दुल ठाकुर के घर बड़ी खुशखबरी आई है. शार्दुल ठाकुर के घर एक नन्हा मेहमान आया है. विजय हजारे ट्रॉफी के शुरू होने से पहले ठाकुर पिता बने हैं. ऐसे में वो क्या पहले मैच से टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे या नहीं? पिता बनने की खबर अब उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है.
शार्दुल ठाकुर पहली बार बने पिता
स्टार तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर और मिताली पारुलकर एक बेटे के माता-पिता बने हैं. जिसके बारे में उन्होंने सोशल मीडिया पर बताते हुए कहा, ‘माता-पिता के हृदय में छिपा हुआ, मौन, विश्वास और अनंत प्रेम से सुरक्षित. हमारा रहस्य आखिरकार सबके सामने आ ही गया. स्वागत है बेटा, वह सपना जिसे हमने 9 महीनों तक चुपचाप संजोये रखा.’ ठाकुर और मिताली की शादी 27 फरवरी 2023 को हुई थी. दोनों ने शादी से पहले एक दूसरे को डेट भी किया था. सोशल मीडिया पर दोनों अक्सर अपना प्यार एक दूसरे के लिए दिखाते हुए नजर आते हैं. शार्दुल के मुश्किल समय में मिताली ने उनका साथ दिया था.
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 की तैयारी के लिए टीम इंडिया के पास है आखिरी मौका, जनवरी में होगा असली टेस्ट
विजय हजारे ट्रॉफी में नजर आएंगे शार्दुल
मौजूदा समय में शार्दुल ठाकुर तीनों ही फॉर्मेट में फिलहाल मुंबई की कप्तानी करते हुए नजर आ रहे हैं. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हालांकि मुंबई की टीम ने बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं किया. वहीं रणजी ट्रॉफी में भी मुंबई का प्रदर्शन ठीक-ठाक रहा है. अब शार्दुल विजय हजारे ट्रॉफी में शार्दुल ठाकुर कप्तानी करते हुए नजर आएंगे. जहां पर उनकी टीम में रोहित शर्मा भी खेलने वाले हैं. शार्दुल ठाकुर ने हाल के समय में अच्छा प्रदर्शन किया है. फिलहाल वो टीम इंडिया में अपनी वापसी का पूरा प्रयास कर रहे हैं. शार्दुल ने टीम इंडिया के लिए 13 टेस्ट, 47 वनडे और 25 टी20 मैच खेले हैं.
ये भी पढ़ें: ‘घरेलू क्रिकेट को इज्जत दोगे तो इज्जत मिलेगी…’ ईशान किशन की टीम इंडिया में वापसी पर क्यों बदले दिग्गजों के सुर?
संबंधित खबरें
भारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
4 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
7 mins agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
28 mins agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
1 hr agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
1 hr agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
2 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
2 hrs agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines