ODI World Cup 2023 BAN vs NED: वनडे विश्व कप 2023 में 28 अक्टूबर को बांग्लादेश टीम को नीदरलैंड के हाथों 87 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद बांग्लादेश टीम की खूब आलोचना हो रही है। यह इस विश्व कप में बांग्लादेश की पांचवी हार है, जिसके बाद लगभग बांग्लादेश के सेमीफाइनल में पहुंचने के चांस बेहद कम हो गए है। नीदरलैंड से मिली हार के बाद बांग्लादेश टीम के कप्तान शाकिब अल हसन भी बेहद नाराज दिखे और उन्होंने काफी बड़ी बात कह दी।
तमीम के साथ विवाद को बताया हार का कारण
हार के बाद प्रेस कॉन्फेंस में जब शाकिब से उनके तमीम के साथ हुए विवाद को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि, “तमीम के साथ मेरे विवाद का असर टीम के खिलाड़ियों पर पड़ा है और जिसका खामियाजा पूरी टीम को भुगतना पड़ा है। हम नहीं जानते कि आखिर किसी के दिमाग में क्या चल रहा है। मैं बताना चाहता हूं कि ये विश्व कप में हमारा सबसे खराब प्रदर्शन रहा है। शायद हमारी तैयारियों में काफी कमी रह गई और हमने बल्ले और गेंद दोनों से खराब प्रदर्शन किया है। लेकिन हम इसका बिल्कुल भी एक्सयूज नहीं दे सकते हैं। ”
ये भी पढ़ें:- World Cup 2023: टीम की हार को पचा नहीं पाए बांग्लादेशी फैंस, खुद को मारे जूते..Watch Video
शाकिब का तमीम के साथ ये था विवाद
बता दें, तमीम इकबाल चोट के कारण इस टूर्नामेंट में बांग्लादेश टीम का हिस्सा नहीं है लेकिन विश्व कप से पहले उन्होंने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड से कहा था कि, वे विश्व कप में अपनी टीम के लिए 4 से 5 मैच खेल सकते हैं। लेकिन इस बात पर कप्तान शाकिब अल हसन ने आपत्ति जताई थी और कहां था कि, अगर ऐसा होता है तो वे विश्व कप में हिस्सा नहीं लेंगे। अब इन दोनों के विवाद का खुलासा हुआ है और टीम को उसका खामियाजा भी भुगतना पड़ रहा है।
संबंधित खबरें
पहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
3 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
36 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
58 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
5 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines