World Cup 2023: टीम की हार को पचा नहीं पाए बांग्लादेशी फैंस, खुद को मारे जूते..Watch Video

BAN vs NED: नीदरलैंड के हाथों बांग्लादेश को मिली हार के बाद फैंस काफी नाराज दिखे। फैंस ने टीम के खिलाड़ियों पर जमकर भड़ास निकाली।

bangladesh cricket fan slap himself ODI World Cup 2023 BAN vs NED

Image Credit: Social Media

ODI World Cup 2023 BAN vs NED: वनडे विश्व कप 2023 में 28 अक्टूबर को बांग्लादेश और नीदरलैंड के बीच एक बेहद ही रोमांचक मैच देखने को मिला। रोमांच से भरपूर इस मैच में नीदरलैंड ने बांग्लादेश को 87 रनों से हराया। इस हार से बांग्लादेशी फैंस काफी गुस्से में दिखे और ये गुस्सा भी उनका अपनी टीम के खिलाड़ियों के लिए ही थी। बांग्लादेश को मिली हार के बाद स्टेडियम में मौजूद उनके फैंस अपना आपा खो बैठे और ऐसी हरकते करने लगे कि, अब उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं।

विज्ञापन

बांग्लादेशी फैंस ने खुद को मारे जूते

28 अक्टूबर को बांग्लादेश और नीदरलैंड के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में बांग्लादेश टीम को टूर्नामेंट की पांचवी हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ बांग्लादेश की टीम सेमीफाइनल की रेस भी बाहर हो गई है। वहीं, नीदरलैंड के हाथों मिली टीम की इस हार को बांग्लादेशी फैंस पचा नहीं पाए और स्टेडियम में ही जूता उतारकर खुद को मारने लगे।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो में एक फैन खुद को जूता मारकर बांग्लादेशी खिलाड़ियों पर अपनी भड़ास निकालता हुआ दिख रहा है। फैन को ये भी बोलते हुए देखा गया है कि “आखिर तुम नीदरलैंड से कैसे हार सकते हैं। इन खिलाड़ियों को जूते पड़ने चाहिए।”

विज्ञापन

इस वीडियो को एक बांग्लादेशी फैन सौमिक साहब ने एक्स पर शेयर किया है। इस वीडियो के कैप्शन में सौमिक लिखता है कि, “ये सभी फैंस अपनी टीम को सपोर्ट करने के लिए काफी दूर से आए थे। इनको स्टेडियम के आस-पास रहने के लिए होटल तक नहीं मिले है और जब टीम मैच हार जाती है तो फैंस को बहुत दुख होता है।”

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर अब ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। बता दें, इस मैच को हारने के बाद अब बांग्लादेश की टीम सेमीफाइनल की रेस भी बाहर हो चुकी हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ