हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

खत्म हुई शुभमन गिल की बादशाहत, इस खिलाड़ी ने भारतीय कप्तान को पीछे छोड़ बना डाले 2025 में सबसे ज्यादा रन

Shai Hope Surpasses Shubman Gill: भारतीय टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल के लिए साल 2025 काफी धमाकेदार साबित हुआ है. कुछ समय पहले तक वो टेस्ट, टी20 और वनडे मिलाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे. अब वेस्टइंडीज के एक मैच विनर ने उन्हें पीछे छोड़ दिया है और वो 2025 में सबसे अधिक रन जड़ने वाले खिलाड़ी बन चुके हैं.

विज्ञापन
विंडीज बल्लेबाज ने गिल को छोड़ा पीछे

Shai Hope Surpass Shubman Gill: शुभमन गिल के लिए साल 2025 काफी शानदार साबित हुआ है. उन्होंने अपने बल्ले से काफी प्रभावित किया है और अब वो दो फॉर्मेट में भारत के कप्तान बन चुके हैं. गिल काफी समय से 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे और कोई उनके करीब नहीं था. शे होप की हालिया फॉर्म शानदार रही है और वो बड़ी पारी खेलते आ रहे हैं. अब उन्होंने गिल की बादशाहत खत्म कर दी है और वो 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं.

शे होप निकले शुभमन गिल से आगे

शुभमन गिल ने 2025 में अब तक टेस्ट, टी20 और वनडे में 33 मैच खेले हैं. उन्होंने 40 पारियों में 51.05 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए 1736 रन बनाए थे. अब शे होप उनसे आगे निकल चुके हैं. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 80 गेंदों का सामना करते हुए 48 रन बनाए. इसी के साथ वो शुभमन गिल से आगे निकल चुके हैं. उन्होंने 2025 में खेले अपने 41 मैचों में 1749 रन बनाए हैं.

खिलाड़ी मैच पारी रन
शे होप 41471749
शुभमन गिल 33401736

ये भी पढ़ें:- IND vs SA: ‘जस्सी जैसा कोई नहीं…’, बुमराह ने तीनों फॉर्मेट में अनोखा ‘शतक’ पूरा कर रच डाला इतिहास

विज्ञापन

2025 में शे होप का प्रदर्शन

शे होप ने 2025 में अब तक 41 मैच खेले और 47 पारियों में 1749 रन बनाए. उन्होंने 42.65 के औसत से रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 85.23 का रहा है. इस साल उनका सर्वाधिक स्कोर 140 रन है, जो उन्होंने न्यूजीलैंड के पहले टेस्ट में बनाया था. 2025 में होप 5 शतक और 9 अर्धशतक जड़ चुके हैं.

2025 में शुभमन गिल का प्रदर्शन

शुभमन गिल ने साल 2025 में अब तक 33 मैच खेले हैं. उन्होंने 40 पारियों में 1736 रन बनाए हैं. उन्होंने 51.05 के औसत से बल्लेबाजी की है और उनका स्ट्राइक रेट 76.20 का रहा है. 2025 में गिल का सर्वाधिक स्कोर 269 रन है, जो उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बनाया था. उन्होंने इस साल 7 शतक और 3 अर्धशतक जड़े हैं. अभी 2025 खत्म होने में समय है और गिल साल में सबसे ज्यादा रन बनाने का ताज दोबारा अपने नाम करने की कोशिश करेंगे.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- बदल गई IPL 2026 ऑक्शन की लिस्ट, BCCI ने विराट कोहली के चहेते समेत इन 9 नए प्लेयर्स को किया शामिल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola