News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Asia Cup 2025: इंग्लिश दौरे के बाद टीम इंडिया फिलहाल आराम कर रही है। 9 सितंबर से शुरू हो रहे एशिया कप 2025 में भारतीय टीम हिस्सा लेने वाली है। जिसके लिए 19 अगस्त को टीम इंडिया का सिलेक्शन होना है। उससे पहले कई रिपोर्ट्स सामने आ रही है। जिसके मुताबिक कुछ स्टार खिलाड़ी जहां टीम में अपनी जगह बनाने में जूझ रहे हैं, तो स्टार खिलाड़ी का कमबैक एकदम पक्का हो गया है। भारतीय टीम के सिलेक्शन से जुड़े 5 बड़े अपडेट अब सामने आ गए हैं।
क्रिकबज की नई रिपोर्ट्स के मुताबिक आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन करने वाले शुभमन गिल की टी20 टीम में वापसी बहुत ज्यादा मुश्किल नजर आ रही है। गिल ने आईपीएल के बाद इंग्लिश दौरे पर भी रनों की बारिश की थी। हालांकि उसके बाद भी उनको मौका मिलना मुश्किल नजर आ रहा है। गिल के अलावा मोहम्मद सिराज की भी टी20 टीम में वापसी फिलहाल मुश्किल लग रही है। सिराज ने भी इंग्लिश सीरीज के साथ ही साथ आईपीएल में भी अच्छा किया था। इसी रिपोर्ट्स के मुताबिक सलामी बल्लेबाज के तौर पर संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की जगह एकदम पक्की नजर आ रही है।
🚨 MASSIVE UPDATE ON ASIA CUP 2025 🚨 (Cricbuzz).
— Tanuj (@ImTanujSingh) August 17, 2025
– Gill and Siraj unlikely to be picked.
– Samson & Abhishek locked in as openers.
– Jaiswal likely as a backup opener.
– Harshit or Prasidh could find a spot. pic.twitter.com/8w7OgMnOr5
जहां पर शुभमन गिल की जगह टीम में पक्की नजर आ रही है, तो वहीं बैकअप सलामी बल्लेबाज के तौर पर यशस्वी जायसवाल की जगह लगभग पक्की नजर आ रही है। वहीं जसप्रीत बुमराह की भी जगह एकदम फिक्स नजर आ रही है। जिसके कारण ही अब हर्षित राणा और प्रसिद्ध कृष्णा में से किसी एक तेज गेंदबाज को मौका मिल सकता है। अर्शदीप सिंह की जगह इस टीम में पक्की नजर आ रही है। वहीं कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती की जगह भी टीम में फिक्स है।
ये भी पढ़ें: ‘टीम इंडिया को खेलना ही नहीं…’ स्टार भारतीय खिलाड़ी का भारत-पाकिस्तान मैच पर आया चौंकाने वाला बयान
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।