Shahid Afridi IND vs PAK T20 WC: पाकिस्तान ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलने का फैसला किया है, लेकिन पड़ोसी मुल्क ने 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले मैच का बायकॉट करने का ऐलान कर दिया है. पाकिस्तान को अपने इस फैसले पर पछताना भी पड़ सकता है, क्योंकि आईसीसी ने इस निर्णय के बाद इमरजेंसी मीटिंग भी बुलाई है.
हालांकि, पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर्स सरकार के इस फैसला का फुल सपोर्ट कर रहे हैं. इसी कड़ी में शाहिद अफरीदी का भी ताजा बयान सामने आया है.
पाकिस्तान के फैसले पर क्या बोले अफरीदी?
शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तान सरकार के इस फैसले के बाद अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, “मेरा हमेशा से मानना है कि जो दरवाजे राजनीति से नहीं खुल सकते हैं वो क्रिकेट खोल सकता है. मुझे बहुत दुख है कि पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ नहीं खेलेगा, लेकिन मैं अपनी सरकार के फैसले का पूरा समर्थन करता हूं. आईसीसी के पास यही मौका है जब वह अपने बयान से नहीं, बल्कि फैसले से प्रूव कर सकता है कि वह पूरी तरह निष्पक्ष, स्वतंत्र और सभी मेंबर्स के प्रति फेयर है.”
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK मैच बायकॉट पर BCCI की आई पहली प्रतिक्रिया, राजीव शुक्ला ने ICC के फैसले को ठहराया…
आईसीसी ने बुलाई है इमरजेंसी मीटिंग
पाकिस्तान सरकार के इस फैसले के बाद आईसीसी ने अगले 48 घंटे में इमरजेंसी मीटिंग करने का फैसला किया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, इस मीटिंग में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठा सकता है. भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो के मैदान पर खेला जाना था. माना जा रहा था कि पाकिस्तान पहले पूरे टूर्नामेंट का ही बहिष्कार करने के बारे में सोच सकता है. हालांकि, सरकार ने सोशल मीडिया पर इस बात का ऐलान किया कि वह वर्ल्ड कप में तो हिस्सा लेंगे, पर वह भारत के खिलाफ होने वाले मैच का बायकॉट करेंगे.
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
7 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
8 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
8 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
9 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
9 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
9 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
10 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
11 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines