दिग्गजों से बदतमीजी शादाबा खान को पड़ेगी भारी! एक्शन लेने के मूड में PCB, उठा सकता है ये बड़ा कदम

PCB warns Shadab Khan: पाकिस्तान के ऑलराउंडर शादाब खान पूर्व खिलाड़ियों को लेकर बयान देकर फंसते हुए नजर आ रहे हैं. उनके इस बयान से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड काफी नाराज नजर आ रहा है और अब वो उनके खिलाफ एक्शन भी ले सकता है. क्या बड़ा कदम उठाया जा सकता है आइए जानते हैं…

jacket (1) - 2026-02-20T115814.641

PCB warns Shadab Khan: पाकिस्तान की टीम में किसी टूर्नामेंट में खेलने के लिए उतरे और बवाल ना हो ऐसा कम ही देखने को मिलता है. पाकिस्तान के ऑलराउंडर शादाब खान ने नामीबिया के खिलाफ जीत के बाद एक विवादित बयान दे दिया, जिससे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड काफी नाराज नजर आया. शादाब ने कहा था कि जो काम सीनियर खिलाड़ी नहीं कर पाए थे वो हमने किया है. उनके इस बयान के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में हड़कंप मच गया साथ ही पीसीबी को शादाब का ये बयान बिल्कुल भी पसंद नहीं आया है. ऐसे में बोर्ड की तरफ से उनको चेतावनी भी जारी की गई है और अब उनके खिलाफ बड़ा एक्शन भी लिया जा सकता है.

विज्ञापन

शादाब ने अपनी लिमिट क्रॉस कर दी थी

शादाब खान के इस बयान से पाकिस्तान क्रिकेट में हलचल मच गई है और हर तरफ उनकी जमकर आलोचना हो रही है. न्यूज एजेंसी आईएएनएस की खबर के मुताबिक पीसीबी ने टीम मैनेजर नवीद चीमा के जरिए नाराजगी जाहिर की है. चीमा ने शादाब से बात करते हुए कहा कि उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ऐसा नहीं करना चाहिए था और ये लिमिट क्रॉस हुई हैं. इसी के साथ उन्हें ये भी बताया गया कि उनके ससुर सकलैन मुश्ताक समेत पूर्व खिलाड़ी पाक क्रिकेट के दिग्गज हैं और उन्हें सम्मान मिलना चाहिए. 

विज्ञापन

अगले मैच से हो सकते हैं ड्रॉप

शादाब ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जो बात कही थी वो टीम इंडिया के खिलाफ मिली एक जीत की तरफ है जो साल 2021 में मिली थी. रिकॉर्ड पर नजर डाले तो टी20 विश्व कप में वो 8-1 नजर आता है. इस बार भी टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 61 रनों से रौंदा था. भारत के खिलाफ मैच में तो शादाब खान बुरी तरह से फ्लॉप रहे थे लेकिन नामीबिया के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन कर उनके मुंह से ऐसे बोल निकले, जो कि अब उनके लिए ही परेशानी का कारण बन रहे हैं. सामने आ रही जानकारी के अनुसार टीम उनको न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले मैच से ड्रॉप भी कर सकती है. 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ