क्विंटन डी कॉक ने 2 साल बाद मारी पलटी, पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए हुआ टीम का ऐलान 

Quinton De Kock: साउथ अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने बेहद कम उम्र में ही संन्यास का फैसला लेकर सभी को चौंका दिया था. अफ्रीकी टीम अभी तक उनका विकल्प तलाशने में सफल नहीं रही है. इस बीच पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम का ऐलान हुआ है. जहां पर 2 सालों के बाद डी कॉक की टीम में वापसी नजर आ रही है.

Quinton De Kock Retirement

Quinton De Kock Retirement

Quinton De Kock: दक्षिण अफ्रीका की टीम पाकिस्तान के खिलाफ तीनों फॉर्मेट में सीरीज खेलने वाली है. जिसके लिए अब अफ्रीका की टीम का ऐलान भी हो गया है. जहां पर टीम में एक चौंकाने वाला नाम भी नजर आ रहा है. विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने अब रिटायरमेंट से वापसी का ऐलान कर दिया है. जहां पर वो अब टी20 में डेविड मिलर की कप्तानी में खेलते हुए नजर आएंगे. वहीं इंजरी के कारण टेम्बा बावुमा नहीं खेलने वाले हैं. जिसके कारण एडेन मार्करम को टेस्ट कप्तानी मिली है. 

विज्ञापन

शाहिद अफरीदी की राह पर चले क्विंटन डी कॉक 

पाकिस्तानी दिग्गज शाहिद अफरीदी ने कई बार संन्यास से कमबैक किया है. उसी राह पर चलते हुए अब क्विंटन डी कॉक ने भी अब रिटायरमेंट से कमबैक कर लिया. डी कॉक ने वनडे विश्व कप 2023 के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा था. वनडे टीम की कप्तानी मैथ्यू ब्रीत्जके को मिली है. क्विंटन डी कॉक की वापसी से अब टीम में अनुभवी खिलाड़ी भी नजर आ रहे हैं. पाकिस्तान के खिलाफ अफ्रीका की टीम टी20 विश्व कप 2026 की तैयारी भी शुरू करेगी. इसके अलावा साल 2027 का वनडे विश्व कप तो अफ्रीका की टीम को अपने घरेलू मैदान पर ही खेलना है. 

विज्ञापन

पाकिस्तान टेस्ट के लिए दक्षिण अफ्रीका टीम

एडेन मार्करम (कप्तान), डेविड बेडिंगहम, कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, टोनी डी जोर्जी, ज़ुबैर हमजा, साइमन हार्मर, मार्को जानसन, केशव महाराज (केवल दूसरा टेस्ट), वियान मुल्डर, सेनुरन मुथुसामी, कगिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स, प्रेनेलन सुब्रायन, काइल वेरेन.

पाकिस्तान T20I के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम 

डेविड मिलर (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, नांद्रे बर्गर, गेराल्ड कोएट्जी, क्विंटन डी कॉक, डोनोवन फरेरा, रीजा हेंड्रिक्स, जॉर्ज लिंडे, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी, नकाबा पीटर, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, एंडिले सिमलेन, लिजार्ड विलियम्स.

विज्ञापन

पाकिस्तान वनडे के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम

मैथ्यू ब्रीत्जके (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, नांद्रे बर्गर, गेराल्ड कोएट्जी, क्विंटन डी कॉक, टोनी डी जोर्जी, डोनोवन फरेरा, ब्योर्न फोर्टुइन, जॉर्ज लिंडे, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी, नकाबा पीटर, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, सिनेथेम्बा केशिले.

विज्ञापन

नामीबिया टी20I के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम

डोनोवन फरेरा (कप्तान), नांद्रे बर्गर, गेराल्ड कोएट्जी, क्विंटन डी कॉक, ब्योर्न फोर्टुइन, रीजा हेंड्रिक्स, रुबिन हरमन, क्वेना मफाका, रिवाल्डो मूनसामी, नकाबा पीटर, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, एंडिले सिमलेन, जेसन स्मिथ, लिजाड विलियम्स.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ