Gautam Gambhir Trolls PAK Team

IND vs PAK: गौतम गंभीर ने किया पाकिस्तान टीम को 'ट्रोल', No Handshake विवाद पर ले लिए मजे

Gautam Gambhir Trolls PAK: भारत ने पाकिस्तान को एशिया कप 2025 के सुपर 4 स्टेज में हरा दिया. इसके बाद भारतीय टीम पाकिस्तान से हाथ मिलाए बिना पवेलियन चली गई. 14 सितंबर की तरह यहां भी हैंडशेक नहीं हुआ. इसी बीच गौतम गंभीर का एक वीडियो सामने आ रहा है, जहां उन्होंने पाकिस्तान को ट्रोल किया और अलग अंदाज में उनके मजे लिए.

Gautam Gambir Trolls Pakistan Team: एशिया कप 2025 में भारत ने सुपर 4 की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की. उन्होंने पाकिस्तान को 6 विकेट से धूल चटाई. 14 सितंबर को भारतीय टीम ने लीग स्टेज में पाकिस्तान को हराने के बाद हाथ नहीं मिलाया. इसी वजह से नो हैंडशेक विवाद की शुरुआत हुई. कल रात हुए मैच में भी भारतीय टीम ने जीत दर्ज करने के बाद हाथ नहीं मिलाया और ड्रेसिंग रूम लौट गए. इसी बीच गौतम गंभीर का एक वीडियो सामने आया है, जहां वो पाकिस्तान टीम को ट्रोल करते हुए नजर आए हैं.

विज्ञापन

गौतम गंभीर ने किया पाकिस्तान को ट्रोल

भारत की 6 विकेट से जीत के बाद कैमरा भारतीय ड्रेसिंग रूम की तरफ गया, जहां गौतम गंभीर और टीम इंडिया के सदस्य थे. प्लेयर्स जीत सेलिब्रेट कर रहे थे. इसी बीच गंभीर ने कहा कि हाथ तो मिला लो. बाद में उन्होंने अंपायर का जिक्र किया और कहने का प्रयास किया कि पाकिस्तान टीम नहीं, बल्कि वो अंपायर से हाथ मिलाने के लिए कह रहे हैं. नो हैंडशेक विवाद पर गंभीर का इस तरह से मजे लेना काफी चर्चा का विषय बना है. पूरी जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ