Shaheen Afridi IND vs PAK: बड़ी पुरानी कहावत है, “रस्सी जल गई, लेकिन बल नहीं गया.” यह लाइनें पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी पर पूरी तरह से फिट बैठती हैं. एशिया कप 2025 में ही दो बार टीम इंडिया से हराने के बावजूद उनकी अकड़ में कोई कमी नहीं आई है. बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले अपने आखिरी लीग मैच से पहले जब उनसे टीम इंडिया को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने सूर्या एंड कंपनी को फिर खुला चैलेंज दे डाला.
सुपर 4 राउंड में खेले गए मैच में अभिषेक और तिलक वर्मा ने अफरीदी का जमकर खुमार उतारा था. अफरीदी ने अपने 3.5 ओवर में ही 40 रन लुटा डाले थे. भारतीय टीम ने हंसते-खेलते हुए पाकिस्तान को 6 विकेट से रौंद डाला था.
अफरीदी की गीदड़ भभकी
शाहीन शाह अफरीदी से जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूर्यकुमार यादव द्वारा दिए गए राइवलरी को लेकर बयान पर सवाल पूछा गया, तो वह अलग की अकड़ में नजर आए. उन्होंने कहा, “फाइनल तक ना वो पहुंचे हैं और ना हम. जब आएंगे तो देख लेंगे. हमारा काम एशिया कप जीतना है.” बता दें कि पाकिस्तान के खिलाफ सुपर 4 राउंड में मिली जीत के बाद अफरीदी ने राइवलरी को लेकर पूछे गए सवाल पर पाकिस्तान की जमकर खिल्ली उड़ाई थी.
ये भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा ने जमकर की धुनाई, पड़े 4 जोरदार छक्के, फिर भी ICC टी20 रैंकिंग में PAK गेंदबाज का जबरदस्त फायदा
सूर्या का कहना था कि राइवलरी तो दो बराबर की टीमों के बीच होती है. अगर कोई टीम 15-20 मैच एक-दूसरे के खिलाफ खेल रही है और स्कोर लाइन 10-1 या फिर 13-0 है, तो आप उसे राइवलरी नहीं कहेंगे. सूर्या ने माजाकिया अंदाज में पत्रकारों से भारत-पाकिस्तान की राइवलरी को लेकर सवाल ना करने की हिदायत दी थी.
दो बार हार चुका है पाकिस्तान
एशिया कप 2025 में पाकिस्तान को टीम इंडिया के हाथों 2 बार हार का मुंह देखना पड़ा है. ग्रुप स्टेज में भारतीय टीम ने पड़ोसी मुल्क को 7 विकेट से धो डाला था. पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में सिर्फ 127 रन ही बना सकी थी, जिसे टीम इंडिया ने हंसते-खेलते हुए हासिल कर लिया था.
ये भी पढ़ें: IND vs WI: टीम इंडिया के लिए आई बड़ी खुशखबरी, सरफराज खान स्टार बल्लेबाज को कर सकते हैं रिप्लेस!
वहीं, सुपर 4 राउंड के मुकाबले में हुई अगली भिड़ंत में भी सूर्या एंड कंपनी ने पाकिस्तान को 6 विकेट से रौंदा था. पहले बैटिंग करते हुए पड़ोसी मुल्क ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 171 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए थे. हालांकि, 172 रनों के टारगेट को टीम इंडिया ने अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल की धांसू पारी के बूते 18.5 ओवर में ही चेज कर डाला था.
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
11 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
44 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines