हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पाकिस्तान क्रिकेट में हुआ बड़ा फेरबदल, शान मसूद की टेस्ट कप्तानी से हुई छुट्टी, बाबर आजम को मिली टीम कमान

Babar Azam becomes Pakistan Test Captain: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बड़ा फेरबदल देखने को मिल रहा है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शान मसूद की टेस्ट कप्तानी से छुट्टी कर दी है तो वहीं उनकी जगह बाबर आजम को नया कप्तान बना दिया गया है.

विज्ञापन
AI Generated Image

Babar Azam becomes Pakistan Test Captain: पाकिस्तान क्रिकेट की खस्ता हालत को देखते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक और बड़ा बदलाव करने का फैसला किया है. पाक क्रिकेट में एक बड़ा फेरबदल देखने को मिल रहा है. शान मसूद से टेस्ट कप्तान छीन ली गई है. उनकी जगह एक बार फिर से बाबर आजम को कप्तान नियुक्त किया गया है. बाबर इससे पहले भी टीम के कप्तान रह चुके हैं और ये उन्हें करियर में दूसरी बार कप्तानी मिल रही है. पाक टीम बेहद ही खराब समय के गुजर रही है तो ऐसे में बाबर के लिए ये एक बड़ी जिम्मेदारी होगी.

वेस्टइंडीज के खिलाफ स्क्वाड का ऐलान

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए स्क्वाड का ऐलान हो गया है. इसी के साथ बाबर आजम की कप्तानी में पाक टेस्ट टीम का एक नया युग शुरू होने जा रहा है. 3 साल पहले वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद बाबर ने टीम की कप्तानी छोड़ी थी.

वेस्टइंडीज के लिए पाकिस्तान टीम: बाबर आजम (कप्तान), आमिर जमाल, अब्दुल्ला फजल, अली उस्मान, अज़ान अवैस, इमाम उल हक, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अली, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद अवैस जफर, मुहम्मद गाजी गोरी, साजिद खान, सलमान अली आगा, शान मसूद, उबैद शाह.

विज्ञापन

मसूद की कप्तानी का रिकॉर्ड

शान की कप्तानी में पाकिस्तान की टीम को बेहतर स्थिति की उम्मीद थी लेकिन ऐसा कुछ होता दिखाई नहीं दिया. टीम ने उनकी कप्तानी में 16 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें से केवल 4 मैचों में ही टीम जीत दर्ज कर पाई. 12 मैचों में पाक टीम को उनकी कप्तानी में हार का सामना करना पड़ा था. साथ ही उनकी कप्तानी में टीम केवल एक टेस्ट सीरीज ही जीत पाई. टीम को हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा था.

ये भी पढ़िए- डेब्यू मैच में दिखा वैभव सूर्यवंशी का बेखौफ अंदाज, आर्चर-टंग की पहली गेंद पर जड़े गगनचुंबी छक्के, दुनिया हैरान!

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola