टी20 वर्ल्ड कप के बीच आई इस अंपायर की मौत की खबर, मधुमक्खियों के हमले ने ली जान

Umpire Manik Gupta Death: क्रिकेट के मैदान में मौत होना कोई नई बात नहीं है, लेकिन ये हमें हर बार मायूस कर देती है. ताजा मामला यूपी का है जब एक सीनियर अंपायर का निधन इसलिए हो गया, क्योंकि ग्राउंड में मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया था.

Bee Attack Umpire Death

Bee Attack Umpire Death

Umpire’s Death Due To Bee Attack: इस वक्त टी20 वर्ल्ड कप चल रहा है, इस बीच एक दुखभरी खबर आई है. कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (KCA) के सीनियर अंपायर मणिक गुप्ता का बुधवार 18 फरवरी को एक मैच के दौरान निधन हो गया, जब शुक्लागंज, उन्नाव के सप्रू ग्राउंड में मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया. इस हमले में मैदान पर मौजूद अंपायर्स और खिलाड़ियों को डंक लगे और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

विज्ञापन

10 मिनट तक मधुमक्खियों का हमला

65 साल की माणिक गुप्ता केडीएमए लीग के उस मैच में अंपायरिंग कर रहे थे, जो वाईएमसीसी और पारामाउंट टीमों के बीच खेला जा रहा था. उनके साथ दूसरे अंपायर जगदीश शर्मा भी मैदान पर मौजूद थे. दोनों ने सफेद कपड़े पहन रखे थे और बताया गया कि मधुमक्खियों का झुंड करीब 10 मिनट तक उनके आसपास मंडराता रहा.

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- ‘मैं चाहता हूं पाकिस्तान टीम फाइनल तक जाए…’ वीरेंद्र सहवाग ने क्यों कही इतनी बड़ी बात ? सुनकर आप भी रह जाएंगे दंग

30 सालों का तर्जुबा

इस हमले के बाद माणिक गुप्ता को पहले शुक्लागंज (उन्नाव) के 2 निजी अस्पतालों में ले जाया गया. वहां से उन्हें कानपुर के लाला लाजपत राय अस्पताल और फिर लक्ष्मीपत सिंघानिया इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पीलखाना निवासी गुप्ता पिछले 30 सालों से केसीए की अंपायरिंग पैनल का हिस्सा थे.

विज्ञापन


निधन पर शोक

KCA चेयरमैन संजय कपूर ने इस घटना को बेहद दुखद बताया. ‘केसीए के सीनियर अंपायर खेल के लिए समर्पित थे. केसीए परिवार हर दुख में शामिल है और दुखी परिवार के साथ खड़ा है. उनके परिवार को हर मुमकिन मदद दी जाएगी.’ मरहूम अंपायर अंतिम संस्कार गुरुवार 19 फरवरी को किया जाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ