---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

‘मैं चाहता हूं पाकिस्तान टीम फाइनल तक जाए…’ वीरेंद्र सहवाग ने क्यों कही इतनी बड़ी बात ? सुनकर आप भी रह जाएंगे दंग

Virender Sehwag On Pakistan Cricket Team: पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने ग्रुप ए के अपने आखिरी मैच में नामीबिया के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की, जिसके बाद भारतीय दिग्गज वीरेंद्र सहवाग ने उम्मीद जताई है कि सलमान अली आगा की टीम मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचेगी.

---विज्ञापन---

Virender Sehwag Wants Pakistan To Reach Semi-Final Of T20 World Cup 2026: पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 स्टेज के लिए क्वालिफाई कर लिया है. 18 फरवरी को इस टीम ने नामीबिया को 102 रन से हराते हुए बहुत बड़ी जीत दर्ज की. मेन इन ग्रीन 6 प्वॉइंट्स के साथ ग्रुप ए में दूसरे नंबर पर रहे. कोलंबो के एसएससी स्टेडियम में जिस तरह का खेल सलमान अली आगा के लड़कों ने दिखाया, उसको लेकर टीम इंडिया के दिग्गज ओपनर वीरेंद्र सहवाग भी इम्प्रेस हुए और पाकिस्तान के फाइनल में पहुंचने की भविष्यवाणी कर डाली.

क्या सेमीफाइनल में पहुंचेगी पाकिस्तान?

क्रिकबज की एंकर तान्या पुरोहित ने पाकिस्तान को लेकर सवाल किया, ‘जिस तरह से इस टीम ने आज खेला है, क्या ये आपको सेमीफाइनल खेलते हुए दिख रहे हैं’ इस पर वीरेंद्र सहवाग ने कहा, देखिए, अगर ऐसे ही खेलेगी, तो जरूर खेल सकती है, लेकिन ये तो नामीबिया थी न, इसलिए ऐसा खेले हैं. जब सामने अच्छी टीम आएगी, जो टेस्ट प्लेइंग नेशंस होंगे, जो बेहतर खेल रहे हैं उनके सामने कैसा खेलेंगे, वो उस पर डिपेंड करता है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- नीदरलैंड के खिलाफ मैच में अभिषेक शर्मा ने क्यों पहनी मोहम्मद सिराज की जर्सी? दिलचस्प है इसके पीछे की वजह

‘फाइनल में हो इंडिया vs पाकिस्तान’

सहवाग ने आगे कहा, ‘मैं बहुत बार कह चुका हूं, पाकिस्तान एक अनप्रेडिक्टेबल टीम है, किस दिन कैसा खेलेगी, ये कोई नहीं जानता, एक दिन वो बहुत अच्छी क्रिकेट खेलती है, फिर अगली बार खराब खेलती है, और छोटी टीमों से हार जाती है, लेकर आज जिस तरह से खेले हैं, उनके टॉप ऑर्डर ने जो रन बनाए हैं, वो बड़ी टीमों के खिलाफ भी करेंगे, तो उम्मीद पूरी है कि वो सेमीफाइनल तक जाएं, और मैं तो चाहूंगा कि फाइनल तक भी जाएं, इंडिया-पाकिस्तान हो, हमलोग 8-1 पर क्यों रुकें, 9-1 हो’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- क्रिकेट एंकर, मॉडल या हिरोइन? टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बिखेर रही हैं हुस्न का जादू, उनकी एक नजर बना देगी दीवाना

नामीबिया ने टेके घुटने

बीते बुधवार को टी20 वर्ल्ड कप के 35वें मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. ओपनर साहिबजादा फरहान के शानदार शतक की बदलौत ग्रीन आर्मी ने 3 विकेट खोकर 199 रन बना लिए. 200 के विशाल टारगेट का पीछा करते हुए नामीबिया की पूरी टीम 17.3 97 रन पर ऑल आउट हो गई. पाकिस्तान की तरफ से उमर तारिक ने 4 और शादाब खान ने 3 विकेट हासिल किए.

---विज्ञापन---
First published on: Feb 19, 2026 09:06 AM

End of Article

About the Author

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 के डिजिटल सेक्शन में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. वो नेशनल, इंटरनेशनल, स्पोर्ट्स ट्रैवल, टेक, हेल्थ, लाइफस्टाइल और रिलेशनशिप सेक्शन का बेहतरीन तजुर्बा है. 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत करने के बाद, वो दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके. एजुकेशनल क्वालिफिकेशन की बात करें तो उन्होंने बैंगलौर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म, और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola