Sehwag vs Dravid: वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ यह दो नाम भारतीय क्रिकेट के बड़े सितारों के हैं। सालों तक ये दोनों टीम इंडिया के लिए खेले हैं। सहवाग और द्रविड़ किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। मौजूदा वक्त में राहुल द्रविड़ टीम इंडिया के हेड कोच हैं। वहीं वीरेंद्र सहवाग क्रिकेट के बाद अपनी कमेंट्री के लिए चर्चा में रहते हैं। पर बतौर क्रिकेटर अब इन दोनों का युग खत्म हो चुका है। अब समय है जब इन दोनों के बेटे जूनियर सहवाग और जूनियर द्रविड़ चर्चा में हैं। क्रिकेट के नए युग में सहवाग और द्रविड़ आमने-सामने दिखे हैं। यह सीनियर नहीं बल्कि जूनियर सहवाग और जूनियर द्रविड़ की बात हो रही है।
कहां हुई सहवाग और द्रविड़ की भिड़ंत?
वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग और राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ का अंडर 16 स्तर पर आमना-सामना हुआ। अंडर 16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी में जहां अन्वय द्रविड़ कर्नाटक टीम की कप्तानी कर रहे थे। वहीं आर्यवीर सहवाग दिल्ली की कमान संभाल रहे थे। यह मुकाबला मंगलागिरी के एसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में दोनों पारी में जूनियर द्रविड़ फ्लॉप रहे। लेकिन दिल्ली के लिए पहली पारी में जूनियर द्रविड़ का जलवा देखने को मिला। दोनों के पिता यानी राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग 10 साल पहले आईपीएल 2013 में एक दूसरे के सामने थे। अब 10 साल बाद जूनियर सहवाग और जूनियर द्रविड़ का सामना हुआ।
यह भी पढ़ें- IND vs SA: टी20 सीरीज के समय पर कंफ्यूजन जारी, दूसरे मैच से पहले अचानक फिर बदल गई मैच की टाइमिंग!
डक पर आउट हुए जूनियर द्रविड़
इस मुकाबले की बात करें तो पहली पारी में कर्नाटक की टीम 144 रन बनाकर सिमट गई। जवाब में दिल्ली ने पहली पारी में 304 रन बनाए। इस पारी में आर्यवीर सहवाग का बल्ला चला और उन्होंने अर्धशतक जड़ा। जूनियर सहवाग ने 106 गेंदों में 54 रन बनाए जिसमें 8 चौके और एक छक्का शामिल था। जबकि जूनियर द्रविड़ पहली पारी में खाता नहीं खोल पाए। दूसरी पारी में भी उन्होंने सिर्फ 11 रन बनाए। कर्नाटक की टीम पर हार का खतरा मंडरा रहा है। खबर लिखे जाने तक टीम ने 84 रन पर ही चार विकेट गंवा दिए थे। जबकि पहली पारी के आधार पर ही उसे 160 रनों की लीड पहले उतारनी है।
यह भी पढ़ें- Watch Video: जसप्रीत बुमराह ने केएल राहुल को मारा ताना, सोशल मीडिया पर छाया मजेदार वीडियो
इंटरनेशनल क्रिकेट में रहा द्रविड़-सहवाग का जलवा
भारतीय क्रिकेट टीम के लिए इंटरनेशनल स्तर पर राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग का जलवा देखने को मिला है। दोनों के नाम टेस्ट क्रिकेट में एकसाथ ओपनिंग करते हुए रिकॉर्ड 410 रनों की पार्टनरशिप करने का भी कीर्तिमान दर्ज है। यह पार्टरनशिप 2006 में दोनों ने पाकिस्तान के खिलाफ की थी। इसमें राहुल द्रविड़ ने 128 और सहवाग ने 254 रन बनाए थे। ऐसे ही कई कीर्तिमान दोनों खिलाड़ियों ने साथ खेलते हुए अपने नाम किए थे। अब बारी है जूनियर सहवाग और जूनियर द्रविड़ की। आने वाले सालों में यह दोनों एकसाथ भी नजर आ सकते हैं। दोनों को कुछ सालों में टीम इंडिया के लिए भी देखा जा सकता है।
संबंधित खबरें
IPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
51 secs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
1 hr agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
8 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
8 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
8 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
9 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
10 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
10 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
11 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines