Watch Video: जसप्रीत बुमराह ने केएल राहुल को मारा ताना, सोशल मीडिया पर छाया मजेदार वीडियो

India Tour South Africa : साउथ अफ्रीका दौरे के लिए केएल राहुल और जसप्रीत बुमराह ने शुरू की तैयारी। राहुल ने शेयर किया वीडियो।

kl rahul jasprit bumrah training-session watch video India Tour South Africa

Image Credit: Social Media

India Tour South Africa : भारतीय टीम इन दिनों साउथ अफ्रीका के दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज का आगाज हो गया है। हालांकि टी20 सीरीज का पहला मैच बिना टॉस हुए बारिश के चलते रद्द हो गया था। टी20 सीरीज के बाद भारतीय टीम वनडे और टेस्ट सीरीज भी खेलेगी। टेस्ट सीरीज पर सभी की नजरे टिकी है। टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ियों की वापसी होने जा रही है, जिनको फैंस ने वनडे विश्व कप 2023 में खेलते हुए देखा था।

विज्ञापन

साउथ अफ्रीका दौरे को लेकर अब टीम इंडिया के विकेट कीपर बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने भी प्रैक्टिस शुरू कर दी है। जिसका वीडियो केएल राहुल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में ये दोनों खिलाड़ी काफी मस्ती भी करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन

बुमराह ने केएल राहुल को मारा ताना

वीडियो में पहले तो केएल राहुल को मैदान पर मजकर पसीना बहाते हुए देखा जाता है, उसके बाद केएल राहुल बल्लेबाजी की प्रैक्टिस करते है। बल्लेबाजी से पहले केएल राहुल को काफी रनिंग करते हुए देखा गया वहीं इस दौरान राहुल थोड़ी परेशानी में भी दिखें और उनको उल्टी करते हुए भी देखा गया।

विज्ञापन

इसके बाद राहुल ने बल्लेबाजी की, तो वहीं जसप्रीत बुमराह उनको गेंदबाजी करते हुए दिखाई देते हैं। इसके बाद दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे के साथ मस्ती करते हुए दिखाई देते हैं। इस दौरान जसप्रीत बुमराह ने राहुल को देखकर कहा कि तुम्हारा काम कितना आसान है, ये सुनने के बाद केएल राहुल हंसने लगे।

विज्ञापन

बता दें, इन दोनों खिलाड़ियों को वनडे विश्व कप 2023 में खेलते हुए देखा गया था। उसके बाद से ये दोनों खिलाड़ी क्रिकेट मैदान से दूर चल रहे हैं। अब साउथ अफ्रीका दौरे पर वनडे और टेस्ट सीरीज में बुमराह और राहुल खेलते हुए दिखाई देंगे।

वनडे सीरीज के लिए केएल राहुल को टीम इंडिया की कमान भी सौंपी गई है। इसके अलावा टी20 में सूर्यकुमार यादव और टेस्ट में रोहित शर्मा के हाथों में टीम की कमान है। अब वनडे क्रिकेट में केएल राहुल पहली बार टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ