SCO vs ZIM: गोली की रफ्तार से आई बॉल, फील्डर ने चीते जैसी छलांग लगाकर पकड़ा खतरनाक कैच, देखें VIDEO
Edited By Bhoopendra Rai

SCO vs ZIM amazing catch by leap in air
Edited By Bhoopendra Rai

SCO vs ZIM amazing catch by leap in air
SCO vs ZIM: टी 20 वर्ल्ड कप 2022 में स्कॉटलैंड बनाम जिम्बाब्वे के बीच आज के दिन का दूसरा क्वॉलीफाई मैच खेला जा रहा है। इस मैच में जिम्बाब्वे के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज वेस्ली मधेवेरे ने एक अविश्वसनीय कैच पकड़ा है। उनके पास गेंद गोली की रफ्तार से आई थी। अलर्ट रहते हुए उन्होंने डाइव लगाई और स्कॉटलैंड के खतरनाक बल्लेबाज Matthew Cross का मुश्किल कैच पकड़ लिया।
अभी पढ़ें – ‘पाकिस्तान की तरफ से खेलने का सपना अधूरा ही रह गया’…375 विकेट लेने वाले इस दिग्गज का झलका दर्द
दरअसल, जिम्बाब्वे के लिए पारी का पांचवा ओवर लेकर रिचर्ड नगारवा आए थे। उन्होंने पहली गेंद गुड लेंथ फेंकी, जिस पर Matthew Cross फुल शॉट खेला। शॉट में काफी ताकत थी, गेंद गोली की तरह निकली, लेकिन प्वाइंट पर खड़े फील्डर वेस्ली मधेवेरे गेंद पर चीते की तरह झपटे और कैच लपक लिया। इसका वीडियो भी सामने आया है।
टी 20 वर्ल्ड कप 2022 के तहत स्कॉटलैंड और जिम्बाब्वे के बीच आज का दूसरा क्वालिफायर मुकाबला खेला जा रहा है। पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कॉटलैंड ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 132 रन बनाए हैं। अगर जिम्बाब्वे को यह मैच जीतना है तो 133 रन बनाने होंगे। यह मैच फिलहाल जारी है।
स्कॉटलैंड के लिए जॉर्ज मुंसी ने सर्वाधिक 54 रन बनाए। कैलम मैकलॉयड ने 25 रनों की पारी खेली। इन दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर टिक नहीं पाया। वहीं जिम्बाब्वे के लिए तेंदई चतारा और रिचर्ड एनगारवा ने दो-दो विकेट लिए। ब्लेसिंग मुजरबानी और सिकंदर रजा को एक-एक सफलता मिली।
जो भी टीम इस मैच को जीतेगी वह सुपर-12 में पहुंच जाएगी। वहीं, हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी।
जिम्बाब्वे: क्रेग एर्विन (कप्तान), रेजिस चकबवा (विकेटकीपर), वेस्ले मधेवेरे, सीन विलियम्स, सिकंदर रजा, मिल्टन शुंबा, रयान बर्ल, ल्यूक जोंगवे, रिचर्ड नगारवा, तेंदई चतरा, ब्लेसिंग मुजरबानी।
स्कॉटलैंड: जॉर्ज मुंसी, माइकल जोन्स, मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), रिची बेरिंगटन (कप्तान), माइकल लीस्क, कैलम मैकलियोड, क्रिस ग्रीव्स, मार्क वाट, जोश डेवी, सफ्यान शरीफ, ब्रैड व्हील।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: