Saurabh Tiwary Exclusive: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम अगले साल भारत का दौरा करने वाली है, जहां पर 5 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेली जानी है. 21 जनवरी से 27 फरवरी तक पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आयोजन होना है. सीरीज के चौथे मुकाबले की मेजबानी रांची के झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) स्टेडियम को मिली है. हालांकि खबरें आई थीं कि इस मुकाबले को रांची की जगह किसी और शहर में शिफ्ट किया जा सकता है. लेकिन अब झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव और पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी ने इसका सच बताया है.
सौरभ तिवारी ने बताया सच
न्यूज 24 से बात करते हुए सौरभ तिवारी ने इस खबर को गलत बताया है. उन्होंने कहा है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले चौथे टेस्ट मैच के वेन्यू में कोई बदलाव नहीं हुआ है. इससे पहले भी ईस्ट इंडिया में पहले भी कई टेस्ट मैच का आयोजन हो चुका है और सभी टेस्ट मुकाबले समय पर ही खत्म हुए हैं. सौरभ ने रांची टेस्ट मैच के स्थान परिवर्तन की खबरों का खंडन किया है.
रिपोर्ट में क्या किया गया था दावा
रिपोर्ट में कहा गया था कि रांची टेस्ट मैच को इसलिए दूसरे शहर में शिफ्ट किया जाएगा, क्योंकि वहां भौगोलिक स्थिति और सर्दियों के दौरान जल्दी सूर्यास्त होता है. ऐसे में एक दिन में 90 ओवर करना मुश्किल होता है. लेकिन सौरभ तिवारी ने इस खबर को गलत बताते हुए अफवाहों पर विराम लगा दिया. रांची ने आखिरी बार इंटरनेशनल क्रिकेट की मेजबानी 30 नवंबर 2025 को की थी, जहां पर भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया था. भारत ने इस मैच को 17 रनों से जीता था.
ये भी पढ़ें: अजीत अगरकर के भविष्य पर आया बड़ा अपडेट
इन 5 शहरों में खेली जाएगी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का पहला मुकाबला 21 जनवरी से खेला जाएगा. पहला मैच नागपुर में होगा. इसके बाद दूसरा मुकाबला 29 जनवरी से चेन्नई में खेला जाना है. सीरीज का तीसरा मुकाबला 11 फरवरी से खेला जाएगा. वहीं, रांची में होने वाला चौथा टेस्ट मैच 19 फरवरी से खेला जाना है, जबकि सीरीज का आखिरी मुकाबला 27 फरवरी से अहमदाबाद में खेला जाएगा.
भारत के लिए अहम है सीरीज
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 फाइनल में पहुंचने के लिए ये सीरीज भारत के लिए काफी अहम है. भारत को अब WTC 2025-27 में 8 टेस्ट मैच खेलने हैं, जिसमें टीम इंडिया को 7 मैच जीतने अहम हैं. इस लिहाज से बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी टीम इंडिया के लिए काफी अहम है.
ये भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा के शानदार शतक के पीछे युवराज सिंह का हाथ, दूसरे मैच के बाद मिले खास संदेश का किया खुलासा
संबंधित खबरें
कोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
5 mins agoIPL टीमें खुश नहीं, फिर भी जारी रहेगा इम्पैक्ट प्लेयर' रूल, हुआ खुलासा
55 mins agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई की कप्तानी संभाल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
1 hr agoनीतीश कुमार रेड्डी वनडे सीरीज से बाहर, देखें टीम इंडिया का अपडेटेड स्क्वाड
1 hr agoपाकिस्तान के खिलाफ 183 नहीं, विराट ने अपनी इस पारी को बताया सबसे बेस्ट
2 hrs agoहार्दिक की PBKS से नहीं हुई ट्रेड डील, तो इस टीम से बात हो सकती है पक्की
3 hrs ago'टाइम पास नहीं...', सिराज को टीम से बाहर बैठाने पर आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल
3 hrs agoIND vs NZ: दूसरे वनडे में इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
3 hrs agoविराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!
5 hrs agoदूसरे वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? गिल-गंभीर कर सकते हैं एक बदलाव
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines