हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सरफराज खान के नक्शे कदम पर भाई मुशीर खान, एक दिन में दोनों ने जड़ दिया शतक

Sarfaraz Khan-Musheer Khan Century: सरफराज खान का घरेलू क्रिकेट में जलवा जारी है। वहीं उनके भाई मुशीर खान भी अब जलवा दिखाने लगे हैं।

विज्ञापन
Sarfaraz Khan, Musheer Khan (Image- News24)

Sarfaraz Khan-Musheer Khan Century: भारतीय टीम में सरफराज खान की एंट्री को लेकर लगातार मांग की जाती है। लेकिन सरफराज भी पीछे हटने वालों में से नहीं हैं। लगातार घरेलू क्रिकेट में उनका शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। वहीं उनकी ही तरह उनके छोटे भाई मुशीर खान भी जलवा बिखेरना शुरू कर चुके हैं। सरफराज ने इंडिया ए के लिए जलवा दिखाया तो भाई मुशीर ने अंडर 19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के लिए शतकीय पारी खेली।

गुरुवार को इंग्लैंड लायंस के खिलाफ जारी अनाधिकारिक टेस्ट मैच में सरफराज खान (Sarfaraz Khan) ने 161 रन की बेहतरीन पारी खेली। सरफराज लगातार घरेलू क्रिकेट में अपने बल्ले से टीम में सेलेक्ट होने की दावेदारी ठोक रहे हैं। ऐसा ही उन्होंने एक बार फिर किया। वहीं उनके छोटे भाई मुशीर खान (Musheer Khan) भी उनके नक्शे कदम पर चल रहे हैं। मुशीर ने अंडर 19 वर्ल्ड कप 2024 के दूसरे मैच में आयरलैंड के खिलाफ 118 रनों की शतकीय पारी खेली।

इंडिया ए की मजबूत स्थिति

इंडिया ए और इंग्लैंड लायंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दूसरा अनाधिकारिक टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच में पहले खेलते हुए इंग्लैंड लायंस की टीम 152 रन पर ढेर हो गई। जवाब में इंडिया ए ने बनाए 489 रन और 337 रनों की बढ़त बनाई। इस पारी में देवदत्त पडिक्कल ने भी शतक जड़ा और 105 रनों की पारी खेली। वहीं सरफराज खान ने 160 गेंद पर 161 रन बनाए जिसमें 18 चौके और 5 छकक्के लगाए। अंत में सौरभ कुमार ने 77 रन बनाए और स्कोर 489 तक पहुंचा दिया।

विज्ञापन

अंडर-19 वर्ल्ड कप में मुशीर का कमाल

अंडर 19 वर्ल्ड कप में सरफराज खान के छोटे भाई मुशीर खान ने जलवा दिखाया है। मुशीर एक ऑलराउंडर हैं। बांग्लादेश के खिलाफ पहले मैच में उन्होंने बल्ले से सिर्फ 3 रन बनाए थे लेकिन गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट लिए थे। अब आयरलैंड के खिलाफ उन्होंने 106 गेंदों पर 118 रन बनाए। इस पारी में मुशीर ने 9 चौके लगाए और 4 छक्के जड़े। यानी एक ही दिन दोनों भाइयों का कमाल देखने को मिला।

यह भी पढ़ें- IND vs ENG: रोहित शर्मा ने बताया कब लेंगे रिटायरमेंट? बीच सीरीज हिटमैन का बड़ा ऐलान

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- ICC ने दिया Virat Kohli को बड़ा तोहफा, शुभमन गिल और मोहम्मद शमी रह गए पीछे

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola