Sarfaraz Khan: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में बल्ले के साथ लगातार कमाल का प्रदर्शन करके सरफराज खान ने सभी को हैरान कर दिया है. सरफराज के धमाकेदार प्रदर्शन के कारण ही मुंबई क्रिकेट टीम ने इस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बना ली है. मुंबई की टीम आज कर्नाटक के खिलाफ क्वार्टर फाइनल खेल रही है. जहां पर टीम को सरफराज की कमी खल रही है. अहम मुकाबले से पहले वो इंजर्ड हो गए हैं. इस खबर से उनके फैंस बहुत ज्यादा निराश हैं.
सरफराज खान को हुई इंजरी
मुंबई के स्टार खिलाड़ी सरफराज खान नेट्स में बल्लेबाजी करते हुए इंजर्ड हो गए. सैराज पाटिल की गेंद सरफराज के उंगली में लगी. जिसके कारण ही वो कर्नाटक के खिलाफ मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं. सरफराज ने लीग स्टेज में मुंबई के लिए लगातार रन बनाए हैं. जिसके कारण ही उनकी कमी टीम को खल रही है. सरफराज खान जिस अंदाज में मुंबई क्रिकेट टीम के लिए अहम मौके पर रन बना रहे हैं. उससे साफ है कि उन्हें जल्द ही टीम इंडिया में दोबारा खेलने का मौका मिल सकता है. सरफराज के अलावा इस मुकाबले में शिवम दुबे और सूर्यकुमार यादव भी नहीं खेल रहे हैं. जिसके कारण ही मुंबई क्रिकेट टीम युवा खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरी है.
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: पंत के बाद वॉशिंगटन सुंदर भी होंगे वनडे सीरीज से बाहर? कप्तान शुभमन गिल ने दिया चोट पर अपडेट
अब रणजी ट्रॉफी में भी सरफराज को दिखाना होगा दम
फिलहाल वाइट बॉल क्रिकेट में सरफराज खान को मौका मिलना बहुत ही मुश्किल नजर आ रहा है, लेकिन रेड बॉल क्रिकेट में उनकी वापसी हो सकती है. उसके लिए सरफराज को मुंबई क्रिकेट टीम के लिए बचे हुए रणजी ट्रॉफी के मुकाबलों में कमाल का प्रदर्शन करना होगा. इसके अलावा सरफराज आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कमाल का प्रदर्शन करके फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींच सकते हैं. सरफराज अब पहली गेंद से ही आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं.
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: पहले वनडे में जीत के बाद टीम इंडिया को बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी हुआ पूरी सीरीज से बाहर!
संबंधित खबरें
क्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
21 mins agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
1 hr agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
1 hr agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
2 hrs agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
2 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
4 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
5 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
13 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines