महिला क्रिकेट की ‘धोनी’ बनी इंग्लैंड की फील्डिंग कोच, इंग्लिश बोर्ड ने उठाया ऐतिहासिक कदम

Sarah Taylor becomes fielding coach: इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने ऐतिहासिक कदम उठाते हुए एक पूर्व महिला खिलाड़ी को मेन्स टीम का फील्डिंग कोच नियुक्त कर दिया है. इस महिला खिलाड़ी को एक वक्त पर विकेटकीपिंग के मामले में धोनी भी कहा जाता था.

jacket - 2026-05-14T181511.035

Sarah Taylor becomes fielding coach: इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने एक बड़े बदलाव की तरफ कदम बढ़ाया है. बोर्ड की तरफ से मेन्स क्रिकेट टीम के नए फील्डिंग कोच के नाम का ऐलान किया गया है. इंग्लैंड की तरफ से पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज सारा टेलर को सीनियर मेन्स टीम का फील्डिंग कोच बनाया गया है. इंग्लैंड की टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने की तैयारी कर रही है इससे पहले बोर्ड की तरफ से ये फैसला लिया गया है. सारा टेलर की तुलना एक वक्त पर विकेटकीपिंग के मामले में एम. एस. धोनी से भी की जाती थी. 

विज्ञापन

सारा टेलर का कोचिंग करियर

सारा टेलर के लिए ये काम कुछ नया नहीं है. वो इससे पहले भी कोचिंग का काम कर चुकी हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज में वो टीम के साथ शॉर्ट-टर्म फील्डिंग कोच के तौर पर जुड़ेंगी. वो ससेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब और मैनचेस्टर ओरिजिनल्स जैसी टीमों के लिए कोचिंग का काम कर चुकी हैं. इसी के साथ वो इंग्लैंड लायंस के साथ इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटॉफ के साथ भी काम कर चुकी हैं. बोर्ड ने अब उनके ऊपर इंटरनेशनल टीम को लेकर भी भरोसा दिखाया है. 

विज्ञापन

इंग्लैंड को करना होगा फील्डिंग में सुधार

इंग्लैंड की टीम पर नजर डालें तो बीते कुछ समय से टीम की फील्डिंग में काफी गिरावट देखी गई है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज हो या टीम इंडिया के खिलाफ खेली गई तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी, हर तरफ इंग्लिश टीम की फील्डिंग की आलोचना ही होती रही है.

सारा टेलर ने इंग्लैंड की टीम के लिए 13 सालों तक इंटरनेशनल क्रिकेट खेला है. इस दौरान उन्होंने 226 मुकाबले खेले हैं. साल 2017 में इंग्लैंड की विश्व कप विजेती टीम का वो अहम हिस्सा थीं. अब वो अपने करियर को कोच के तौर पर आगे बढ़ा रही हैं और हर तरफ उनके इस काम की सराहना हो रही है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ