IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर इन 5 खिलाड़ियों ने बनाई इंडिया ए में जगह, BCCI ने दिया बड़ा ‘गिफ्ट’
IPL 2026 आईपीएल के इस सीजन में कुछ खिलाड़ी लगातार धमाकेदार अंदाज में खेल रहे हैं. इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन को बीसीसीआई ने ध्यान में रखते हुए बड़ा गिफ्ट दिया है. 5 खिलाड़ियों को इंडिया ए की टीम में जगह मिल गई है. यहां देखें खिलाड़ियों के नाम

IPL 2026: आईपीएल 2026 में कुछ खिलाड़ी लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं. 5 ऐसे युवा खिलाड़ी हैं जिन्होंने लगातार धमाकेदार अंदाज में अपना खेल दिखाते हुए हर किसी को प्रभावित किया है. अब इन खिलाड़ियों ने बीसीसीआई का ध्यान भी अपनी तरफ खींच लिया है. इन युवा खिलाड़ियों को आगामी ट्राई सीरीज के लिए इंडिया ए की टीम में शामिल किया गया है. इंडिया ए, श्रीलंका ए और अफगानिस्तान के बीच ये सीरीज होगी.
वैभव सूर्यवंशी
2 / 6राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल 2026 में धमाल मचा रहे वैभव सूर्यवंशी को ट्राई सीरीज के लिए इंडिया ए की टीम में जगह मिली है. इस सीजन अब तक खेले 11 मैचों में उन्होंने टीम के लिए 40 की औसत से 440 रन बनाए हैं.
प्रियांश आर्या
3 / 6पंजाब किंग्स को हर एक मैच में धमाकेदार शुरुआत दिलाने वाले प्रियांश आर्य को भी इस सीरीज के लिए टीम इंडिया ए के स्क्वॉड में शामिल किया गया है. उन्होंने इस सीजन धांसू बल्लेबाजी करते हुए 10 मैचों में 342 रन बनाए हैं, जिसमें उनका औसत 34.20 का रहा है.
प्रभसिमरन सिंह
4 / 6पंजाब किंग्स के एक और धाकड़ सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह को भी वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया ए में शामिल किया गया है. उन्होंने इस सीजन तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 10 पारियों में 42.44 की औसत से 382 रन बनाए हैं.
अंशुल कंबोज
5 / 6चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2026 में बेहतरीन गेंदबाजी करने वाले अंशुल कंबोज को भी इंडिया ए की टीम में मौका मिल गया है. इस सीजन उन्होंने सीएसके के लिए धारदार गेंदबाजी की है. 11 मैचों में वो अब तक 19 विकेट हासिल कर चुके हैं और पर्पल कैप के लिए दावेदारी पेश कर रहे हैं.
सूर्यांश शेडगे
6 / 6पंजाब किंग्स के एक और युवा खिलाड़ी सूर्यांश शेडगे को भी इंडिया ए की टीम में जगह मिल गई है. उनको ज्यादा बल्लेबाजी का मौका तो नहीं मिला है. फर्स्ट क्लास में मुंबई के लिए खेलते हुए उन्होंने 12 पारियों में 439 रन बनाए हैं, जिसमें उनका औसत 43.90 का रहा है.