Sara Tendulkar slams paparazzi: क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर ने जर्नलिज्म को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने एक पैपराजी की जमकर आलोचना की है. वो अक्सर अपनी खूबसूरती और फिटनेस को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं लेकिन पहली बार उन्हें किसी के ऊपर भड़ास निकालते हुए देखा जा रहा है. एक पैपराजी ने सारा और उनकी भाभी की तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उनकी बॉडी शेमिंग की गई है. इस तरह का कमेंट पूर तरह से आपत्तिजनक कहा जाएगा.
पोस्ट देख गुस्से में नजर आई सारा तेंदुलकर
सारा तेंदुलकर को लेकर एक पोस्ट शेयर किया गया जिसमें उनको ‘मोटी’ कहा गया. ये पोस्ट जैसे ही सारा की नजरों में आया वो भड़क उठीं. उन्होंने इस पैपराजी के अकाउंट से वीडियो का स्क्रीन शॉट लेकर अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की जिसमें उन्होंने इसे घिनौने बताया. पैपराजी ने वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा था “मोटी वाली सारा है और बगल वाली भाभी है.” इसके जवाब में सारा ने लिखा, “तुम इस पोस्ट को डिलीट कर सकते हो लेकिन इसके बाद भी तुम घिनौने ही रहोगे.” साथ ही उन्होंने ये भी लिखा कि “ये कोई पत्रकारिता नहीं है.”
सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं सारा
सारा तेंदुलकर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. इंस्टाग्राम पर उनके मिलियन फॉलोअर्स हैं. लोगों को उनका काफी सपोर्ट मिलता है. वो लगातार अपनी जिंदगी से जुड़े अपने अपडेट सोशल मीडिया पर शेयर करते रहती हैं. इस मामले के सामने आने के साथ ही लोगों का उनको पूरा सपोर्ट भी मिल रहा है. हाल ही में उनके भाई और क्रिकेटर अर्जुन तेंदुलकर की शादी हुई है. उनकी बचपन की दोस्त अब उनकी भाभी भी बन चुकी हैं.
ये भी पढ़िए- फ्रेंचाइजी क्रिकेट लीग खेलने भारत आएंगे पाकिस्तानी खिलाड़ी? BCCI के इस फैसले पर टिकी हैं नजरें
संबंधित खबरें
भारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
1 hr agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
1 hr agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
1 hr agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
2 hrs agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
10 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
11 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
11 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
12 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
13 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines