Sanju Samson: टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर संजू सैमसन को लगातार मौके नहीं मिले, लिहाजा वह अभी भी टीम इंडिया के अहम सदस्य नहीं बन पाए हैं। वह कभी बाहर होते हैं तो कभी अंदर। उन्हें लगातार दो से तीन सीरीज खेलने नहीं मिलतीं। इसी को देखते हुए आयरलैंड क्रिकेट (Ireland Cricket) बोर्ड ने संजू सैमसन को अपने देश से खेलने का ऑफर दिया है।
आयरलैंड क्रिकेट ने दिया था ये ऑफर
इनसाइड स्पोर्ट्स के अनुसार, आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड ने टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन को ऑफर दिया है कि अगर वह अपने क्रिकेट करियर को आगे बढ़ाने के लिए उनके देश आ जाते हैं, तो वह सभी मुकाबले में खेलेंगे। उन्हें कप्तानी का जिम्मा भी सौंपा जाएगा।
और पढ़िए – Joe Root ने रच डाला इतिहास…ऐसा करने वाले विश्व के तीसरे खिलाड़ी बने…सचिन को पीछे छोड़ दिया
संजू सैमसन ने दिया ये जवाब
आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड के प्रस्ताव को संजू सैमसन ने बड़ी सहजता के साथ अस्वीकार कर दिया है। संजू ने कहा कि “बहुत-बहुत धन्यवाद,” आयरलैंड के राष्ट्रपति के निमंत्रण के जवाब में। मैं समझ सकता हूं कि कभी-कभी हमें इंतजार करना पड़ता है और मैं इस समय यहां अपने चयनकर्ता के बुलावे का इंतजार कर रहा हूं।
जब तक खेलूंगा भारत के लिए ही खेलूंगा
संजू सैमसन के इस जवाब से साफ जाहिर है कि वह अंतरराष्ट्रीय लेवल पर किसी दूसरे देश के लिए खेलने पर विचार नहीं करेंगे, क्योंकि वह भारत का प्रतिनिधित्व करना चाहते हैं। संजू ने आयरलैंड को मना करने के बाद कहा कि जब तक खेलूंगा भारत के लिए ही खेलूंगा। भारत के अलावा वह किसी और देश की ओर खेलने के बारे में सोच भी नहीं सकते हैं।
संजू को विश्वकप और एशिया कप में जगह नहीं मिली थी
संजू सैमसन उन प्लेयरों में शामिल हैं, जो मैच का रूख कभी भी बदल सकते हैं। हालांकि संजू सैमसन को टीम इंडिया में कभी लगातार मौके नहीं मिले। उन्हें 2022 में ऑस्ट्रेलिया में हुए टी20 विश्व कप के लिए भारत की टीम से बाहर कर दिया गया था। इसके पहले उन्हें 2022 एशिया कप के लिए भी नहीं चुना गया था।
और पढ़िए – PAK vs ENG: मुल्तान टेस्ट जीतकर इंग्लैंड ने रचा इतिहास, पाकिस्तान को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश के खिलाफ नहीं मिली थी जगह
संजू सैमसन को हाल ही में हुई बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में भी जगह नहीं मिली थी। इससे पहले वह न्यूजीलैंड के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला के लिए टीम के सदस्य थे, लेकिन उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं दिया गया।
संजू सैमसन का इंटरनेशनल क्रिकेट रिकॉर्ड
संजू सैमसन की उम्र 28 साल है। उन्होंने देश के लिए 16 टी20 इंटरनेशनल में 21.14 की औसत 296 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 135.15 का रहा। वहीं संजू ने सिर्फ 11 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं, जिसमें उनके नाम पर 66 के एवरेज से 330 रन दर्ज हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
22 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
44 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines