Sanju Samson Poor Form: संजू सैमसन भारतीय T20I टीम का अहम हिस्सा हैं. उन्होंने 2026 के T20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई थी. हालांकि, वैभव सूर्यवंशी की टीम इंडिया में एंट्री के बाद संजू सैमसन की जगह पर लगातार खतरा मंडरा रहा है. संजू सैमसन का प्रदर्शन आयरलैंड के खिलाफ निराशाजनक था, जिसके बाद वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया गया. जिम्बाब्वे में वैभव ने खुद को साबित किया, लेकिन संजू सैमसन को सीनियर होने के नाते प्राथमिकता दी जा रही है. हालांकि, संजू बेहद खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं और अब लग रहा है कि वैभव सूर्यवंशी को उनकी जगह प्लेइंग 11 में मौका मिल सकता है.
पिछले 4 मैचों में फ्लॉप रहे हैं संजू सैमसन
संजू सैमसन ने अफगानिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज के आखिरी मैच में 35 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था. हालांकि, इसके बाद से संजू लगातार संघर्ष कर रहे हैं. जापान के खिलाफ ऐतिहासिक मैच में उन्होंने 7 गेंदों का सामना करते हुए सिर्फ 9 रन बनाए. एशियन गेम्स में श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल में सैमसन ने 7 रन, वहीं पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में सिर्फ 2 रन बनाए. वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की T20I सीरीज के पहले मैच में संजू सिर्फ 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. देखा जाए, तो संजू ने पिछले 4 मैचों में सिर्फ 29 रन बनाए हैं और उनका औसत 7.25 रहा है.
वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन रहा है बेहतर
15 साल के वैभव सूर्यवंशी अपने इंटरनेशनल करियर के शुरुआती दौर में हैं. संजू सैमसन के मुकाबले अगर उनकी पिछली चार पारियों की तुलना की जाए, तो उन्होंने 154 रन बनाए हैं. उनका औसत 38.5 का रहा है. साफ तौर पर, संजू के मुकाबले वैभव का प्रदर्शन पिछले कुछ समय में शानदार रहा है.
ये भी पढ़ें:- लियोनेल मेसी हुए रिटायर, अर्जेंटीना को आखिरी मैच में 3-0 से जीत दिलाकर इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा
वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका
एशियन गेम्स में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका मिला. उन्होंने अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग की, वहीं संजू सैमसन नंबर 3 पर खेले. हालांकि, वेस्टइंडीज के खिलाफ T20I सीरीज में टीम इंडिया इस कॉम्बिनेशन के साथ नहीं उतरी. दोबारा संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ओपनिंग करने आए. इस मुकाबले में संजू फिर से बड़ी पारी खेलने में असफल रहे.
वैभव सूर्यवंशी पिछले कुछ मैचों में संजू सैमसन के मुकाबले बेहतर फॉर्म में हैं. इसी वजह से अब संजू की जगह सूर्यवंशी को मौका देना बेहतर विकल्प हो सकता है. भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा T20I मुकाबला 9 अक्टूबर को रांची में खेला जाएगा. इस मुकाबले में वैभव को प्लेइंग 11 में जगह मिल सकती है. टीम मैनेजमेंट चाहे, तो संजू को सीनियर खिलाड़ी होने के नाते एक आखिरी मौका दे सकता है. अगर संजू फिर फेल होते हैं, तो वैभव को इसके बाद प्रमुख ओपनर बनाया जा सकता है.
ये भी पढ़ें:- अजीत अगरकर के कारण टीम इंडिया में नहीं हो रही थी भुवनेश्वर कुमार की वापसी? हुआ बड़ा खुलासा
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
3 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
4 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
4 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
5 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
6 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
6 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
7 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
7 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines