Sanju Samson Century, Vijay Hazare Trophy 2023: भारतीय टीम के बल्लेबाज और आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन साउथ अफ्रीका के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज में नजर आएंगे। उससे पहले उन्होंने टीम में खेलनी की दावेदारी ठोकी है। संजू सैमसन को टी20 टीम में जगह नहीं मिलने पर काफी बवाल मचा था लेकिन इस खिलाड़ी ने मौजूदा विजय हजारे ट्रॉफी में अपनी टीम केरल के लिए मंगलवार को शानदार शतकीय पारी खेली। हालांकि, उनका यह शतक काम नहीं आया क्योंकि रेलवे ने यह मुकाबला 18 रनों से जीत लिया।
युवराज का शतक संजू की सेंचुरी पर भारी
इस मैच की बात करें तो रेलवे की टीम ने पहले खेलते हुए 50 ओवर में पांच विकेट पर 255 रन बनाए थे। रेलवे के लिए साहब युवराज नाम के खिलाड़ी ने 136 गेंदों पर नाबाद 121 रनों की पारी खेली थी। जवाब में केरल के लिए कप्तान संजू सैमसन ने खूंटा गाढ़ा और 59 पर चार विकेट गिरने के बाद पारी को संभाला। पांचवें विकेट के लिए श्रेयस गोपाल के साथ उन्होंने 138 रन जोड़े। लेकिन इसके बाद श्रेयस 53 रन बनाकर आउट हो गए। संजू आखिरी ओवर तक टिके रहे लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। 139 गेंदों पर 128 रन बनाए जिसमें 8 चौके और 6 छक्के शामिल थे। अंत में 50वें ओवर की पांचवीं गेद पर वह पवेलियन लौट गए।
यह भी पढ़ें:- IPL 2024: ऑक्शन में Unsold रहेंगे ये 10 बड़े खिलाड़ी, लिस्ट में दो भारतीय भी शामिल!
केरल की क्वार्टरफाइनल में एंट्री
इस टूर्नामेंट की बात करें तो संजू सैमसन की कप्तानी वाली केरल की टीम ग्रुप ए में मौजूद है। यह ग्रुप स्टेज में 7 मैच खेलने के बाद टीम की दूसरी हार थी। टीम ने वहीं पांच मुकाबले जीते हैं और 20 पॉइंट्स के साथ टेबल में टॉप पर मौजूद है। ग्रुप स्टेज का यह आखिरी मैच था। इस हार से टीम को ज्यादा फर्क नहीं पड़ा और टॉप पर रहते हुए क्वार्टरफाइनल में पहुंच गई है। संजू सैमसन ने इस टूर्नामेंट की 6 पारियों में बल्लेबाजी की और इस शतक के अलावा वह एक और अर्धशतक लगा चुके थे।
यह भी पढ़ें- IND vs PAK: फिर भिड़ेंगी भारत-पाकिस्तान की क्रिकेट टीम, होने जा रहा है बड़ा टूर्नामेंट; कब, कहां और कैसे देखें Live
वनडे सीरीज से पहले कॉन्फिडेंस
संजू सैमसन केएल राहुल की अगुआई वाली वनडे टीम का हिस्सा हैं जो साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन एकदिवसीय मुकाबले खेलेगी। संजू ने सात मैचों की 6 पारियों में यह दूसरा फिफ्टी प्लस स्कोर था। उन्होंने 254 रन करीब 50 से ऊपर की औसत से बनाए हैं। अब देखना होगा कि क्या वह इस फॉर्म को क्वार्टरफाइनल में जारी रख पाते हैं या नहीं। एक दिक्कत यह है कि संजू वनडे टीम का हिस्सा हैं और अगर उनकी टीम फाइनल में पहुंची भी तो शायद संजू नहीं खेल पाएंगे। नेशनल ड्यूटी के कारण उन्हें फाइनल से पहले टीम का साथ छोड़ना पड़ सकता है। 14 दिसंबर को सेमीफाइनल और 16 दिसंबर को फाइनल होगा। जबकि 17 दिसंबर से भारत-साउथ अफ्रीका की वनडे सीरीज होनी है।
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
2 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
3 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
4 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
4 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
4 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
5 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
5 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines