ICC Chief Executive Officer: आईसीसी के मौजूदा चेयरमैन जय शाह हैं। अब एक भारतीय की आईसीसी में एंट्री हुई है। इस भारतीय को भी बड़ी जिम्मेदारी संभालने को मिलने वाली है। इस भारतीय के नए का ऐलान भी खुद जय शाह ने किया है। आईसीसी के सीईओ ज्योफ एलार्डिस ने अब इस पद को छोड़ दिया है। जिसके कारण इस भारतीय ने आज से ही ग्लोबल गर्वनिंग बॉडी में सीईओ के पद को संभाल लिया है।
संजोग गुप्ता बने आईसीसी के नए सीईओ
जियो स्टार में स्पोर्ट्स और लाइव एक्सपीरियंस के मौजूदा सीईओ संजोग गुप्ता को अब तत्काल प्रभाव से आईसीसी का नया CEO बना दिया गया है। इस फैसले का ऐलान करते हुए आईसीसी के चेयरमैन जय शाह ने कहा, ‘मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि संजोग गुप्ता को आईसीसी का सीईओ नियुक्त किया गया है। संजोग के पास खेल रणनीति और व्यावसायीकरण का व्यापक अनुभव है, जो आईसीसी के लिए अमूल्य होगा। हमने इस पद के लिए कई असाधारण उम्मीदवारों पर विचार किया, लेकिन नामांकन समिति ने सर्वसम्मति से संजोग की सिफारिश की। ICC बोर्ड के निदेशक उनके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं, और मैं ICC में सभी की ओर से उनका स्वागत करना चाहता हूँ।’
ओलंपिक पर फोकस करेंगे संजोग गुप्ता
आईसीसी को ज्वाइन करने के बाद संजोग गुप्ता ने कहा, ‘यह अवसर पाना सौभाग्य की बात है, खास तौर पर ऐसे समय में जब क्रिकेट अभूतपूर्व विकास के लिए तैयार है और दुनिया भर में लगभग 2 बिलियन प्रशंसकों का समर्थन प्राप्त है। यह खेल के लिए रोमांचक समय है क्योंकि प्रमुख आयोजनों का कद बढ़ रहा है, व्यावसायिक रास्ते बढ़ रहे हैं और महिलाओं के खेल जैसे अवसरों की लोकप्रियता बढ़ रही है। लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक खेलों में क्रिकेट का शामिल होना है।’
ये भी पढ़ें: WTC 2025-27: भारत-ऑस्ट्रेलिया की जीत से बदला पॉइंट्स टेबल का हाल, इस नंबर पर पहुंची इंग्लिश टीम
संबंधित खबरें
एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी
55 mins agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
1 hr agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
1 hr agoLIVE: अभिषेक शर्मा लौटे पवेलियन, भारत का चौथा विकेट गिरा
1 hr agoसूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
2 hrs agoटीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
2 hrs agoनाथन लियोन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
2 hrs agoमैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
3 hrs agoस्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
3 hrs agoIND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines