WTC 2025-27: भारत-ऑस्ट्रेलिया की जीत से बदला पॉइंट्स टेबल का हाल, इस नंबर पर पहुंची इंग्लिश टीम

WTC 2025-27: इंडिया बर्मिंघम में बड़ी जीत दर्ज करने के बाद भी टॉप 2 में शामिल नहीं हैं। हालांकि टीम इंडिया के पास तीसरे टेस्ट मैच में जीत दर्ज करके अपनी स्थिति और बेहतर करने का बड़ा मौका है।

WTC 2025-27

WTC 2025-27

WTC 2025-27: आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के पॉइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव हुआ है। भारत ने इंग्लैंड को हराकर टेबल में फेरबदल किया लेकिन उसके बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम ने वेस्टइंडीज को हराकर पॉइंट्स टेबल में बड़ा खेल कर दिया है। टीम इंडिया बर्मिंघम में बड़ी जीत दर्ज करने के बाद भी टॉप 2 में शामिल नहीं हैं। हालांकि टीम इंडिया के पास तीसरे टेस्ट मैच में जीत दर्ज करके अपनी स्थिति और बेहतर करने का बड़ा मौका है।

पॉइंट्स टेबल का बदल गया खेल

लीड्स टेस्ट मैच में हार के बाद टीम इंडिया ने शानदार कमबैक किया और बर्मिंघम में 336 रनों से जीत लिया। इस जीत के कारण ही अब टीम इंडिया पॉइंट्स टेबल में नंबर 4 पर 12 अंको के साथ नजर आ रही है। वहीं इंग्लिश टीम भी 12 अंको के साथ नंबर 3 पर नजर आ रही है। श्रीलंका की टीम 16 अंकों के साथ नंबर 2 पर फिलहाल नजर आ रही है। वहीं वेस्टइंडीज को दोनों टेस्ट मैच में हराने वाली ऑस्ट्रेलिया की टीम 24 अंको के साथ टॉप पर नजर आ रही है। 4 अंको के साथ बांग्लादेश की टीम फिलहाल टेबल में नंबर 5 पर मौजूद है। वहीं वेस्टइंडीज का तो अभी खाता भी नहीं खुला है। टीम इंडिया लॉर्ड्स टेस्ट मैच में जीतकर टॉप 2 में एंट्री कर सकती है। वहीं यही मौका फिलहाल इंग्लैंड के पास भी मौजूद है। श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेली जा रही सीरीज खत्म हो चुकी है। वहीं ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच एक और टेस्ट मैच होना है।

यहां पर देखें WTC 2025-27 का पॉइंट्स टेबल 

स्थान टीम संक्षेप टीम नाम खेले जीते हारे ड्रा कटौती अंक प्रतिशत
1 AUS ऑस्ट्रेलिया 2 2 0 0 0 24 100.00%
2 SL श्रीलंका 2 1 0 1 0 16 66.67%
3 ENG इंग्लैंड 2 1 1 0 0 12 50.00%
4 IND भारत 2 1 1 0 0 12 50.00%
5 BAN बांग्लादेश 2 0 1 1 0 4 16.67%
6 WI वेस्ट इंडीज 2 0 2 0 0 0 0.00%
7 NZ न्यूज़ीलैंड 0 0 0 0 0 0 0.00%
8 PAK पाकिस्तान 0 0 0 0 0 0 0.00%
9 SA दक्षिण अफ्रीका 0 0 0 0 0 0 0.00%

ये भी पढ़ें: IND vs ENG: शुभमन गिल ने भारत की जीत के बाद आलोचकों के मुंह पर जड़ा तमाचा, दिया करारा जवाब

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ