Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से बड़ा स्कोर देखने को मिल रहा है. सूर्यवंशी पहली ही गेंद से बड़ा शॉट खेलते हुए नजर आते हैं. जिसके कारण ही बड़े-बड़े गेंदबाजों के खिलाफ भी वो आसानी के साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं. जिसके कारण ही हर तरफ उनकी तारीफ हो रही है. ऐसे समय में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने वैभव की खोल निकाली है. जिसके बारे में अब बता रहे हैं.
संजय मांजरेकर ने बताई वैभव सूर्यवंशी की कमी
पूर्व भारतीय खिलाड़ी संजय मांजरेकर ने उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी की कमी बताते हुए स्पोर्टस्टार से बात करते हुए कहा, ‘पिछले कुछ वर्षों के टी-20 बल्लेबाजों को देखें, तो सूर्यवंशी ज्यादातर लेग साइड पर खेलते हैं. वो मिडिल स्टंप की गेंद को प्वाइंट के जरिए मारते हैं क्योंकि वह गेंद के लेग साइड में रहते हैं. टेस्ट क्रिकेट में सलाह दी जाती है कि गेंद के करीब जाएं. आप गेंद से दूर रहकर इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका में 20 रन भी नहीं बना पाएंगे.’
इसके बारे में आगे बात करते हुए संजय मांजरेकर ने कहा, ‘यदि आप चाहते हैं कि आपका बच्चा प्रसिद्ध और अमीर बने, तो टी20 बल्लेबाजी आपके लिए है. लेकिन अगर आप चाहते हैं कि उसे हमारे जैसे आलोचकों और लोगों का सम्मान मिले, तो उसे गेंद की लाइन के करीब जाने के लिए तैयार करें.’
ये भी पढ़ें: DC vs CSK: दिल्ली कैपिटल्स के स्टार खिलाड़ी का करियर हुआ खत्म! बार-बार हो रहा है फेल
वैभव सूर्यवंशी की मांजरेकर ने की तारीफ
आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी लगभग हर मुकाबले में रन बना रहे हैं. जिसके कारण ही वो बहुत ज्यादा खतरनाक साबित हो रहे हैं. जिसके बारे में बात करते हुए संजय मांजरेकर ने कहा, ‘आईपीएल को भारतीय टी20 टीम में जगह बनाने के मंच के रूप में देखते हुए और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उनके प्रदर्शन (महाराष्ट्र के खिलाफ शतक) को ध्यान में रखते हुए मुझे लगता है कि वैभव ने पर्याप्त काम किया है. अगर कोई इस मंच पर इस तरह चमक रहा है, तो वह तैयार है.’
ये भी पढ़ें: IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजों का चला जादू, इस मामले में बने नंबर 1
संबंधित खबरें
लिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
8 mins agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
35 mins agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
48 mins agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
1 hr agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
3 hrs agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
3 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
3 hrs agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines