IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजों का चला जादू, इस मामले में बने नंबर 1

IPL 2026: आईपीएल में पिछले 2-3 सालों से जिस अंदाज में क्रिकेट खेला जा रहा है. उसे देखकर गेंदबाजों को लिए कुछ नहीं नजर आता है. हालांकि उसके बाद भी आईपीएल 2026 में कुछ टीमों ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही टीम के बल्लेबाजों को मदद मिली है.

Chennai Super Kings IPL 2026
1 / 6
Chennai Super Kings IPL 2026

IPL 2026: आईपीएल 2026 में अब तक बल्लेबाजों का ही दबदबा देखने को मिला है. फ्रेंचाइजी आसानी से 200+ रनों के लक्ष्य का पीछा भी कर जा रही है. ऐसी स्थिति में कुछ टीमों के गेंदबाज बहुत ही प्रभावी नजर आ रहे हैं. चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजों ने अब तक सीजन 19 में बहुत ज्यादा प्रभावित किया है. जिसके कारण ही उनकी टीम इस मामले में नंबर 1 पर पहुंच गई है.

विज्ञापन

चेन्नई सुपर किंग्स

चेन्नई सुपर किंग्स 2 / 6

सीएसके की टीम के पास गेंदबाजी में बड़े नाम भले ही नहीं मौजूद हो, लेकिन उन्होंने बहुत ही बेहतर प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही उनकी टीम इकॉनमी रेट के मामले में नंबर 1 है. सीएसके के गेंदबाजों ने 9.02 की इकॉनमी से रन दिए हैं.

विज्ञापन

गुजरात टाइटंस

गुजरात टाइटंस 3 / 6

शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस लिस्ट में दूसरे नंबर पर नजर आ रही है. इस टीम के पास हालांकि मोहम्मद सिराज और राशिद खान जैसे गेंदबाज मौजूद हैं. गुजरात के गेंदबाजों की इकॉनमी रेट 9.03 की है.

कोलकाता नाइट राइडर्स

कोलकाता नाइट राइडर्स 4 / 6

केकेआर की टीम भले ही पॉइंट्स टेबल में नीचे नजर आ रही है, लेकिन उनके गेंदबाजों ने बेहतर प्रदर्शन किया है. कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजों की इकॉनमी रेट 9.23 की रही है. हालांकि गेंदबाजों को बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला है.

विज्ञापन

लखनऊ सुपर जायंट्स

लखनऊ सुपर जायंट्स 5 / 6

नाइट राइडर्स की तरह लखनऊ सुपर जायंट्स के भी गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन उन्हें बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला है. जिसके कारण ही उनकी टीम बुरी स्थिति में है. लखनऊ के गेंदबाजों की इकॉनमी रेट 9.26 की रही है.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 6 / 6

आरसीबी की भी इस लिस्ट में नजर आ रही है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गेंदबाजों को उनके बल्लेबाजों का भी साथ मिला है. जिसके कारण ही आरसीबी की टीम टॉप 2 में है. आरसीबी के गेंदबाजों की इकॉनमी रेट 9.29 की रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन