Vaibhav Sooryavanshi & Yashasvi Jaiswal: श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो टेस्ट में यशस्वी जायसवाल की असिथा फर्नांडो से भिड़ंत हो गई थी. इसके बाद ICC ने उन पर 25% मैच फीस का जुर्माना लगाया था और उन्हें 1 डिमेरिट पॉइंट दिया गया था. कुछ समय पहले इंडिया A के लिए ट्राई सीरीज खेल रहे वैभव सूर्यवंशी की भी श्रीलंकाई खिलाड़ियों से झड़प हो गई थी. हालांकि, उनके खिलाफ भी कोई सख्त एक्शन नहीं लिया गया था. इसी को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर खुश नहीं हैं. उन्होंने ICC और BCCI को एक मैसेज देकर बड़ी मांग सामने रखी है.
संजय मांजरेकर का वैभव-यशस्वी को लेकर बड़ा बयान
संजय मांजरेकर ने X पर पोस्ट डालते हुए ICC और BCCI से बड़ी मांग की. वह इस बात से खुश नहीं थे कि यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी को मैदान पर गुस्सा दिखाने के बावजूद मामूली जुर्माना लगाकर छोड़ दिया गया, क्योंकि इससे उनके मन में ऐसी गलती दोहराने का डर नहीं रहेगा. उन्होंने कहा, ‘पहले इंडिया A के लिए वैभव सूर्यवंशी और अब यशस्वी जायसवाल… आप ऐसे बर्ताव के बावजूद उन्हें छोड़ रहे हैं. आप उन्हें इस तरह का बर्ताव दोहराने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं. यह खेल और खासकर उन दोनों के खुद के फ्यूचर के लिए अच्छा नहीं है.’
आप नीचे संजय मांजरेकर का X पोस्ट देख सकते हैं:
ये भी पढ़ें:- UPT20 लीग: हार के बाद कर्ण शर्मा हुए रिटायर, रिंकू सिंह समेत साथी क्रिकेटर्स ने सम्मान के साथ दी विदाई
यशस्वी-असिथा के बीच क्या हुआ था?
भारत की पहली पारी में यशस्वी जायसवाल शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन 45 रन बनाकर आउट हो गए. असिथा फर्नांडो की गेंद पर वह अपना विकेट दे बैठे. जब जायसवाल मैदान से बाहर जा रहे थे, उस समय असिथा ने कुछ बोला, जिसके बाद भारतीय ओपनर का गुस्सा फूटा. दोनों के बीच बहस हो गई और जायसवाल ने फर्नांडो से सिर भिड़ा दिया. इसके बाद ICC ने डिमेरिट पॉइंट देने और मैच फीस का जुर्माना लगाने की सजा दी.
वैभव सूर्यवंशी की लड़ाई क्यों बनी चर्चा का विषय?
वैभव सूर्यवंशी सिर्फ 15 साल के हैं, लेकिन मैदान पर वह अपने गुस्से पर कंट्रोल नहीं कर पाते हैं. जून में ट्राई सीरीज के दौरान इंडिया A को सुपर ओवर में श्रीलंका A के खिलाफ हार मिली थी. इसके बाद वैभव सूर्यवंशी की श्रीलंकाई खिलाड़ियों से बहस हुई. इसी बीच 15 साल के युवा खिलाड़ी ने श्रीलंका A के विशेन हलम्बागे को धक्का दे दिया था. हालांकि, उनके खिलाफ भी कोई बड़ा कदम नहीं उठाया गया. संजय मांजरेकर चाहते हैं कि ICC और BCCI को खिलाड़ियों की बहस या झड़प पर नियमों को सख्त कर देना चाहिए, ताकि सभी खिलाड़ी अनुशासन का पालन करके खेलें.
ये भी पढ़ें:- IND vs SL: फ्री में कैसे देखें कोलंबो टेस्ट के चौथे दिन का खेल? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग से जुड़ी डिटेल्स
संबंधित खबरें
राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
36 mins agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
43 mins agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
44 mins agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
1 hr agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
2 hrs agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
3 hrs agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
3 hrs agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
3 hrs agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source: Sanjay Manjrekar X
First published on:
Know More: Editorial Guidelines