नई दिल्ली: पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक और भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा के कथित तलाक की खबरें पिछले साल से चल रही हैं। जबकि शोएब और सानिया ने सार्वजनिक रूप से इस पर चुप्पी साधे रखी। तलाक की खबरें उस वक्त बढ़ गईं, जब पाकिस्तानी एक्ट्रेस आयशा उमर के साथ शोएब के संबंधों की बात सामने आई। दरअसल, दोनों 2021 के एक फोटोशूट में एक साथ नजर आए थे।
किसी शादीशुदा या कमिटेड आदमी की तरफ आकर्षित नहीं होऊंगी
ऐसी भी अफवाहें थीं कि शोएब आयशा से शादी करेंगे। हालांकि आयशा ने इसे खारिज कर दिया था। अब इस एक्ट्रेस ने खुलकर अपनी बात रखी है। शोएब के साथ अपने कथित अफेयर के बारे में पूछे जाने पर आयशा ने एक इंटरव्यू में कहा- “मैं कभी भी किसी शादीशुदा या कमिटेड आदमी की तरफ आकर्षित नहीं होऊंगी। हर कोई मुझे जानता है… यह कहने की जरूरत नहीं है।” जब होस्ट शोएब अख्तर ने शोएब मलिक के साथ फोटोशूट के बारे में पूछा तो आयशा ने कहा- ” ऐसा किसने कहा?” इसके बाद मेजबान ने कहा- “ये विवाद बहुत बड़ा हो गया।” इसके बाद आयशा ने उनसे कहा- “वो यहां नहीं था, सरहद पार था। आयशा कहना चाह रही थी कि भारत में यह विवाद बड़ा बना दिया गया।”
और पढ़िए –IND vs AUS: ‘पैट कमिंस गेंदबाजी करना भूल गए’ ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने कही बड़ी बात
वो अपनी बीवी के साथ बहुत खुश हैं
पिछले साल आयशा ने शोएब मलिक के साथ अपने कथित संबंधों पर अपनी चुप्पी तोड़ी थी। उनसे इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने पूछा- “क्या आप दोनों की शादी की कोई प्लानिंग है?” तो आयशा ने कहा था- “जी नहीं। बिलकुल नहीं। उन की शादी हुई है और वो अपनी बीवी के साथ बहुत खुश हैं। मैं शोएब और सानिया का बहुत सम्मान करती हूं। शोएब और सानिया ने 2010 में शादी की थी और तब से दुबई में रह रहे हैं। खबरों के मुताबिक, सानिया और शोएब ने कथित तौर पर अपने रिश्ते को खत्म कर दिया है और अपने बेटे इजहान को को-पैरेंट कर रहे हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
T20I में अर्शदीप सिंह का बड़ा धमाका, 150 विकेट लेकर रच दिया नया इतिहास
1 min agoU19 एशिया कप के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान
47 mins agoहांगकांग सिक्सेस में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को हराया, राणा बने विलेन
3 hrs agoधमाकेदार पारी के बाद भी क्यों प्लेइंग 11 से बाहर हो गए वैभव सूर्यवंशी?
3 hrs agoLIVE: भारत को लगा आठवां झटका, नमनधीर के बाद अर्शदीप सिंह भी लौटे पवेलियन
4 hrs agoHighlights: पाकिस्तान ने 4 विकेट से जीता मैच, टीम इंडिया को मिली हार
4 hrs agoटीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, ODI सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर
5 hrs agoIPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने एक साथ किया तीन नए कोच का ऐलान
5 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ उतरेंगे क्रुणाल पांड्या समेत ये 7 धुरंधर, देखें स्क्वाड
5 hrs agoन्यूजीलैंड पहुंचे विराट कोहली, ऑटोग्राफ मिलते ही फूट-फूटकर रोने लगीं फैन
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines