---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

Sania Mirza-Shoaib Malik: शोएब मलिक संग रिश्तों पर आयशा उमर ने तोड़ी चुप्पी

नई दिल्ली: पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक और भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा के कथित तलाक की खबरें पिछले साल से चल रही हैं। जबकि शोएब और सानिया ने सार्वजनिक रूप से इस पर चुप्पी साधे रखी। तलाक की खबरें उस वक्त बढ़ गईं, जब पाकिस्तानी एक्ट्रेस आयशा उमर के साथ शोएब के संबंधों की बात […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक और भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा के कथित तलाक की खबरें पिछले साल से चल रही हैं। जबकि शोएब और सानिया ने सार्वजनिक रूप से इस पर चुप्पी साधे रखी। तलाक की खबरें उस वक्त बढ़ गईं, जब पाकिस्तानी एक्ट्रेस आयशा उमर के साथ शोएब के संबंधों की बात सामने आई। दरअसल, दोनों 2021 के एक फोटोशूट में एक साथ नजर आए थे।

किसी शादीशुदा या कमिटेड आदमी की तरफ आकर्षित नहीं होऊंगी

ऐसी भी अफवाहें थीं कि शोएब आयशा से शादी करेंगे। हालांकि आयशा ने इसे खारिज कर दिया था। अब इस एक्ट्रेस ने खुलकर अपनी बात रखी है। शोएब के साथ अपने कथित अफेयर के बारे में पूछे जाने पर आयशा ने एक इंटरव्यू में कहा- “मैं कभी भी किसी शादीशुदा या कमिटेड आदमी की तरफ आकर्षित नहीं होऊंगी। हर कोई मुझे जानता है… यह कहने की जरूरत नहीं है।” जब होस्ट शोएब अख्तर ने शोएब मलिक के साथ फोटोशूट के बारे में पूछा तो आयशा ने कहा- ” ऐसा किसने कहा?” इसके बाद मेजबान ने कहा- “ये विवाद बहुत बड़ा हो गया।” इसके बाद आयशा ने उनसे कहा- “वो यहां नहीं था, सरहद पार था। आयशा कहना चाह रही थी कि भारत में यह विवाद बड़ा बना दिया गया।”

---विज्ञापन---

और पढ़िए –IND vs AUS: ‘पैट कमिंस गेंदबाजी करना भूल गए’ ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने कही बड़ी बात

वो अपनी बीवी के साथ बहुत खुश हैं

पिछले साल आयशा ने शोएब मलिक के साथ अपने कथित संबंधों पर अपनी चुप्पी तोड़ी थी। उनसे इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने पूछा- “क्या आप दोनों की शादी की कोई प्लानिंग है?” तो आयशा ने कहा था- “जी नहीं। बिलकुल नहीं। उन की शादी हुई है और वो अपनी बीवी के साथ बहुत खुश हैं। मैं शोएब और सानिया का बहुत सम्मान करती हूं। शोएब और सानिया ने 2010 में शादी की थी और तब से दुबई में रह रहे हैं। खबरों के मुताबिक, सानिया और शोएब ने कथित तौर पर अपने रिश्ते को खत्म कर दिया है और अपने बेटे इजहान को को-पैरेंट कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

(https://uk.godaddy.com/)

---विज्ञापन---
First published on: Feb 22, 2023 06:57 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola