Sania Mirza First Marriage Broken Sohrab Mirza: पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के साथ अलग होने की अटकलों पर 20 जनवरी को विराम लगा दिया। शोएब ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद के साथ शादी की और अपनी तस्वीर शेयर की। शोएब मलिक की यह तीसरी शादी थी और सानिया मिर्जा उनकी दूसरी पत्नी थीं। लेकिन अगर सानिया की बात करें तो शोएब उनके पहले पति जरूर थे लेकिन शोएब से पहले भी उनकी एक शादी टूट चुकी थी।
कौन था सानिया का 6 साल पुराना दोस्त?
जी हां यानी सानिया मिर्जा के जीवन में दूसरी बार ऐसा हुआ है कि उनकी शादी टूटी है, लेकिन बस फर्क इतना है कि पहली शादी सगाई के बाद टूट गई थी पर वो शख्स सानिया का सालों पुराना दोस्त था। मगर शोएब के साथ उनकी शादी 2010 में हो गई थी और अब वह दोनों अलग हो चुके हैं। अगर सानिया की पहली शादी की बात करें तो उनकी सगाई उनके छह साल पुराने दोस्त सोहराब मिर्जा के साथ हो चुकी थी। सानिया और सोहराब ने जुलाई 2009 में सगाई की थी और जल्द ही शादी करने वाले थे।
https://twitter.com/khgdafhkkg/status/1748698042524430739
जनवरी 2010 में अचानक सानिया ने यह सगाई तोड़ने का फैसला किया। हर कोई इससे हैरान था और एक इंटरव्यू में खुद सोहराब ने भी बताया था कि वह इस फैसले से शॉक्ड थे। मगर उन्होंने कहा था कि यह फैसला दोनों की आपसी सहमति से लिया गया था। सानिया अपने पुराने दोस्त सोहराब को बतौर मंगेतर नहीं स्वीकार कर पा रही थीं और उन्होंने कहा था कि वह दोस्त हमेशा रहेंगे मगर बतौर पति-पत्नी दोनों काफी अलग हैं। इसके बाद 2010 में ही सानिया ने शोएब मलिक से शादी कर ली थी।
कौन हैं सोहराब मिर्जा?
सोहराब मिर्जा की बात करें तो वह सानिया मिर्जा के पुराने दोस्त थे। इसी के साथ-साथ वह हैदराबाद के एक बिजनेसमैन भी हैं। वह हैदराबाद स्थित यूनिवर्सल बेकर कंपनी के मालिक भी हैं। सानिया मिर्जा और सोहराब मिर्जा के परिवारों के बीच भी पुराना रिश्ता रहा है। यही कारण है कि जब शादी टूटने के बाद सोहराब से बार-बार पूछा गया कि क्या सेलेब्रिटी स्टेटस शादी टूटने का एक कारण रहा तो उन्होंने कहा था कि जी नहीं सानिया सेलेब्रिटी जरूर हैं लेकिन उनके घर के लिए और उनके लिए वह एक नॉर्मल लड़की हैं। पर जो हुआ सो हुआ उसके बाद सानिया की नई जिंदगी शुरू हो गई थी।
https://twitter.com/lyf_a_zindagii/status/1748714240528339262
अब सानिया मिर्जा पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से अलग हो चुकी हैं। शोएब ने पाकिस्तानी अभिनेत्री से शादी की है। लंबे समय से सानिया और शोएब के बीच तलाक और अलग होने जैसी खबरें सामने आ रही थीं। 2022-23 के बाद से दोनों साथ नहीं दिखे थे। हालांकि, दोनों अपने पांच साल के बेट इजहान मिर्जा मलिक के साथ जरूर अलग-अलग दिखते थे लेकिन एकसाथ दोनों नहीं दिखे। पर अब शोएब की शादी के बाद शायद ही वह बेटे इजहान से भी मिल पाएंगे। क्योंकि कानून के मुताबिक 7 साल की उम्र तक बच्चे की कस्टडी मां के पास ही रहने वाली है।
यह भी पढ़ें- सानिया मिर्जा और शोएब मलिक क्यों हुए अलग? क्या टेनिस स्टार पाकिस्तानी क्रिकेटर से थीं परेशान
यह भी पढ़ें- शोएब मलिक ने सानिया मिर्जा से ‘तलाक’ के बाद रचा इतिहास, टी20 क्रिकेट में हासिल किया बड़ा मुकाम
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
54 mins agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
7 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
8 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
9 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
9 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
10 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
10 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
11 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
12 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines