हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2026: मुंबई इंडियंस के खिलाफ रिकॉर्ड बुक में शामिल हुए समीर रिजवी, लेकिन यशस्वी जायसवाल रह गए पीछे

Sameer Rizvi 90 Runs Against MI: समीर रिजवी ने न सिर्फ आईपीएल 2026 में बैक टू बैक फिफ्टी लगाई, बल्कि मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया. हालांकि इस मामले में वो यशस्वी जायसवाल से पीछे रह गए.

विज्ञापन
Sameer Rizvi

Sameer Rizvi Record Against Mumbai Indians: 22 साल के समीर रिज़वी ने शनिवार 4 अप्रैल को रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया. उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल के इतिहास में किसी अनकैप्ड बल्लेबाज की तरफ से दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया. IPL 2026 के 8वें मैच में, जो शनिवार को दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया, रिजवी ने दिल्ली की टीम के लिए 163 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए सिर्फ 51 गेंदों में 90 रन बनाए.

टॉप पर यशस्वी जायसवाल

अब तक सिर्फ एक अनकैप्ड बल्लेबाज- यशस्वी जायसवाल ही एमआई के खिलाफ शतक बनाने में कामयाब रहे हैं. इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 30 अप्रैल, 2023 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के लिए 62 गेंदों में 124 रन बनाए थे. जायसवाल जो अब भारत के लिए खेल के तीनों फॉर्मेट में खेल चुके हैं, उस वक्त एक अनकैप्ड खिलाड़ी थे. उन्होंने जुलाई 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत के लिए अपना डेब्यू किया था.

मुंबई इंडियंस के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले अनकैप्ड प्लेयर्स

खिलाड़ीटीमरनगेंदेंचौके/छक्केवेन्यूतारीख
यशस्वी जायसवालराजस्थान रॉयल्स1246216/8मुंबई 30 अप्रैल 2023
समीर रिज़वीदिल्ली कैपिटल्स90517/7दिल्ली4 अप्रैल 2026
श्रेयस अय्यरदिल्ली कैपिटल्स83567/5दिल्ली23 अप्रैल 2015
शॉन मार्शपंजाब किंग्स81567/4मुंबई 21 मई 2008
संजू सैमसनराजस्थान रॉयल्स76467/3मुंबई 1 मई 2015

शनिवार को समीर रिज़वी की 90 रनों की पारी ने उन्हें दिल्ली कैपिटल्स के उन बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंचने में भी मदद की, जिन्होंने आईपीएल मैच में एमआई के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. IPL मैच में मुंबई के खिलाफ डीसी के लिए सबसे ज्यादा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड वीरेंद्र सहवाग के नाम है. सहवाग ने 21 अप्रैल, 2013 को दिल्ली में मुंबई इंडियंस के विरुद्ध 57 गेंदों में 95 रनों की नाबाद पारी खेली थी. उनके बाद इंग्लैंड के जेसन रॉय का नंबर आता है, जिन्होंने 14 अप्रैल, 2018 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सिर्फ 53 गेंदों में 91 रन बनाए थे.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- सनराइजर्स हैदराबाद को लगा तगड़ा झटका, अचानक अपने वतन लौटा ये विदेशी खिलाड़ी

DC vs MI मुकाबले में IPL में सबसे बड़ा स्कोर

आईपीएल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ सबसे ज्यादा निजी स्कोर बनाने का कुल रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स के नाम है. ‘मिस्टर 360 डिग्री’ ने 10 मई, 2015 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आरसीबी के लिए सिर्फ 59 गेंदों में 133 रन (नाबाद) बनाए थे.

विज्ञापन
खिलाड़ीरनगेंदेंचौके/छक्केवेन्यूतारीख
वीरेंद्र सहवाग95*5713/2दिल्ली21 अप्रैल 2013
जेसन रॉय91*536/6मुंबई (WS)14 अप्रैल 2018
समीर रिज़वी90517/7दिल्ली4 अप्रैल 2026
करुण नायर894012/5दिल्ली13 अप्रैल 2025
जेक फ्रेजर-मैकगर्क842711/6दिल्ली27 अप्रैल 2024

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola