Sam Harper Hospitalised After Sustaining a Head Injury During Training: बिग बैश लीग 2024 का रोमांच अपने चरम पर है। टूर्नामेंट के 26 मुकाबले बीत जाने के बाद मेलबर्न स्टार्स की टीम से एक बुरी खबर निकलकर सामने आ रही है। ग्लेन मैक्सवेल की अगुआई वाली टीम के विकेटकीपर खिलाड़ी सैम हार्पर प्रैक्टिस सेशन में बुरी तरह से चोटिल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि हार्पर को प्रैक्टिस के दौरान सिर में चोट लगी है। उनकी चोट इतनी गंभीर है कि उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा है।
हार्पर के बारे में उनकी क्लब की तरफ से बयान आया है कि रिपोर्ट मिलने के बाद वह उनके स्वास्थ्य के बारे में अपडेट जारी करेंगे। क्लब ने बताया है कि जब वह एमसीजी में शाम के वक्त बल्लेबाजी प्रशिक्षण कर रहे थे तब उन्हें सिर में चोट लगी। हालांकि, स्थिर स्थिति में उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। क्लब ने लोगों से उनकी निजता का सम्मान करने का अनुरोध किया है।
यह भी पढ़ें- अरे बाप रे… फील्डिंग ऐसी कि उखाड़ दी जमीन, VIDEO देख घूमा लोगों का दिमाग
उन्होंने अनुरोध करते हुए कहा है, ‘हम चाहते हैं कि आप इस समय उनकी निजता का सम्मान करें।’ हार्पर को सिडनी सिक्सर्स के खिलाफ अहम मुकाबले से पूर्व सिर में चोट आई है। ईएसपीएन क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के मुताबिक हार्पर प्रैक्टिस सेशन में क्रॉस बैट से शॉट लगाने के प्रयास में चोटिल हुए हैं। इस दौरान गेंद उनके हेलमेट की ग्रिल के निचले हिस्से से टकराई।
2020 में भी हुए थे चोटिल:
रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि इस घटना के बाद मेलबर्न स्टार्स की टीम ने तुरंत प्रशिक्षण सत्र रद्द कर दिया। इससे पहले साल 2020 में भी हार्पर, नाथन एलिस से टकराने की वजह से बुरी चोटिल हो गए थे।
यह भी पढ़ें- IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप में 9 जून को होगा घमासान, भारत में कितने बजे शुरू होगा महामुकाबला
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
1 hr agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
2 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
3 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
4 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
4 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
4 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
5 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
5 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
5 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines